सुरेश अवस्थी नेशनल राजीव गांधी ब्रिगेड (कांग्रेस) के भारत के राष्ट्रीय महा सचिव नियुक्त

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी की सहमति

0

सुरेश अवस्थी नेशनल राजीव गांधी ब्रिगेड (कांग्रेस) के भारत के राष्ट्रीय महा सचिव नियुक्त

कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

पालमपुर

संसार शर्मा

राष्ट्रीय कांग्रेस के अभिन्न अंग भारतीय मानव कल्याण महासमिति के हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश अवस्थी को राष्ट्रीय कांग्रेस ने एक और ताजपोशी से नवाज़ते हुये आल इंडिया नेशनल राजीव गांधी ब्रिगेड (कांग्रेस) का राष्ट्रीय महासचिव ( NATIONAL GENERAL SECRETARY) नियुक्त करते हुये उनके राजनीतिक कद को और अधिक ऊंचा कर दिया है तथा शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

नेशनल राजीव गांधी ब्रिगेड (कांग्रेस) ने जारी नियुक्ति पत्र में आशा व्यक्त की है कि श्री सुरेश अवस्थी संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने,  प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी द्वारा स्थापित व संचालित मानव मूल्यों व जनहित की नीतियों का अनुपालन करेंगे।

ब्रिगेड द्वारा आम जनता व खास कर महिलाओं के उत्थान के लिए जो योजनाएं चलाई गई हैं उन पर दिन-रात कार्य करके कांग्रेस की छवि को निखारेंगे तथा स्व. राजीव गांधी के सपनों को साकार करने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

यह भी आशा जताई है कि वह कांग्रेस व ब्रिगेड के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के कार्यों को गति प्रदान करके कांग्रेस को और अधिक मजबूत करने का प्रयास करेंगे।

यह भी विश्वास जताया गया कि अवस्थी देश की महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगों और पिछड़े वर्ग की उन्नति के लिए खूब मेहनत करते हुये अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तथा श्रीमती सोनिया गांधी के हाथ मज़बूत करेंगे।

उल्लेखनीय है कि श्री सूरेश अवस्थी हिमाचल सरकार से एक गैजेटेड ऑफिसर रिटायर हुये हैं और कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता हैं, वह अग्रणी समाजसेवी भी हैं। वह सुलाह विधानसभा क्षेत्र के गांव भदरोल, धीरा से संबंध रखते हैं।

अवस्थी को यह सम्मान देकर कांग्रेस संगठन ने उन पर और अधिक विश्वास जताया है जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।

श्री सुरेश अवस्थी की नियुक्ति से संगठन में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी है तथा उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की है।

जिस प्रकार कांग्रेस सुरेश अवस्थी को सम्मान दे रही है उससे लगता है कि संगठन की उन पर ख़ास नज़रेकर्म है।

यह नियुक्ति  कांग्रेस की नेशनल प्रेजिडेंट व नेशनल राजीव गांधी ब्रिगेड की Chief Patron श्रीमती सोनिया गांधी व प्रेजिडेंट श्री घनश्याम फुलवारी की सम्मति से की गई है जिससे हिमाचल के गौरव बढ़ा है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.