ओवैसी – पेगासस पर संसद में चर्चा से डर क्यों?

0

नई दिल्ली: ओवैसी ने तीन तलाक कानून को अवैध बताते हुए कहा कि यह कानून असंवैधानिक है और इसे सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी गई है। यह समानता के खिलाफ है और मुसलमानों को बदनाम करता है। उन्होंने सवाल किया, ‘क्या मोदी सरकार केवल मुस्लिम महिला (अधिकार) दिवस मनाएगी? हिंदू, दलित और ओबीसी महिलाओं का क्या?’

एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि इस कानून की वजह से महिलाओं का और उत्पीड़न होगा और उनकी समस्याएं बढ़ेंगी। केवल मामले दर्ज होंगे, न्याय नहीं मिलेगा। मुसलमानों ने इसे जमीनी तौर पर स्वीकार नहीं किया है।

पेगासस जासूसी विवाद को लेकर ओवैसी ने सवाल किया, ‘सरकार पेगासस पर संसद में चर्चा करने क्यों डर रही है? आप क्या छिपाना चाहते हैं? हम चाहते हैं कि संसद चले लेकिन आप ऐसा नहीं चाहते हैं। आप केवल विधेयक पारित करना चाहते हैं। क्या यह लोकतंत्र है? हमें अपने विचार रखने के लिए अवसर नहीं किया जा रहा है।’

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.