विराट कोहली ने किया रोमांटिक डांस

0

विराट कोहली  और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा  इन दिनों अपनी बेटी वामिका के साथ यूके में फैमिली टाइम बिता रहे हैं। वहीं अनुष्का-विराट पर सभी की निगाहें होती हैं। दोनों बॉलीवुड के परफेक्ट कपल माने जाते हैं। दोनों की तस्वीरें जमकर फैंस के बीच वायरल होती रहती हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ। जी हां, कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है जहां विराट अनुष्का के लिए गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि यह लक्स साबुन का प्रमोशनल वीडियो है जिसे विराट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। लक्स के इस एड में विराट अनुष्का के लिए बेहद रोमांटिक अंदाज में “चांद सा रोशन चेहरा” गाते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं विराट ने अनुष्का के साथ इस गाने पर डांस भी किया जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं पिछले कुछ दिनों से अनुष्का लगातार यूके से तस्वीरें शेयर कर रही हैं जहां वह और विराट फैमिली के साथ-साथ अपने दोस्तों के साथ भी टाइम स्पेंड कर रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.