सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने के लिए कमर कस लें कार्यकर्ताः कंवर

0

ऊना (7 अगस्त)- मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में अथाह विकास किया है तथा इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता कमर कस लें। यह बात ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ग्राम पंचायत मलांगड़ के समुदायिक भवन में कुटलैहड़ मंडल के 18 पंचायतों और 38 बूथों के भाजपा कार्यकर्ताओं के त्रिदेव सम्मेलन में कही। इस सम्मेलन में भाजपा के 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के बंगाणा में 18 करोड़ रुपए की लागत से मिनी सचिवालय का निर्माण किया जा रहा है। 51 करोड़ की लागत से ऊना-मंदली सड़क का कार्य किया जा रहा है। कोठी गैहरा में अटल आदर्श विद्यालय का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि बंगाणा में 10 करोड़ रुपए की लागत से खंड विकास अधिकारी कार्यालय के भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। बंगाणा में सीवरेज स्कीम बनाने के लिए प्रथम चरण में 5.5 करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सिविल अस्पताल बंगाणा व सीएचसी थाना कलां को अपग्रेड किया गया है।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या का समाधान किया गया है। पर्यटन की दृष्टि से विधानसभा क्षेत्र को विकसित किया जा रहा है। यहां पर घरवासड़ा तथा पिपलू से पैराग्लाइडिंग को मंजूरी मिल गई है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ के बरनोह में मुर्राह भैंस प्रजनन फार्म स्थापित किया जा रहा है जिस पर 5 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बरनोह में पशुपालन विभाग का क्षेत्रीय अस्पताल 5 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बंगाणा में शीघ्र ही बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए स्थान का चयन कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि एक साल-पांच काम अभियान से माध्यम से जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता पंचायतों में इन उपलब्धियों का प्रचार करें और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
बूथ स्तर पर करें पार्टी की बैठकें
इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष एवं हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि विकास नियंत्रण चलने की प्रक्रिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि ऐसी बैठकों का आयोजन बूथ स्तर पर करें तथा पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव जीतने से संबंधित टिप्स भी दिए।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, जिला सचिव भाजपा राजेंद्र मलांगड़, जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, रिटायर्ड कर्नल केसी शर्मा, हिमफैड निदेशक चरणजीत शर्मा, राजेंद्र रिंकू, राज्य महिला आयोग की सदस्य इंदु बाला दड़ोच, यशपाल राणा, मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल शर्मा, एमआर दड़ोच सहित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.