देश में जबाबदेही के अभाव में सारी प्रशासनिक व्यवस्था अस्तव्यस्त हो गई है बलदेव राज सूद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वाभिमान पार्टी

0

Bksood chief editor

Bksood chief editor

स्वाभिमान पार्टी के बैजनाथ मंडल के अध्यक्ष धर्म सिंह कपूर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि नोहरा पोलिंग वूथ की बैठक चकोल में सम्पन्न हुई जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बलदेव राज सूद ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज देश में जबाबदेही के अभाव में सारी प्रशासनिक व्यवस्था अस्तव्यस्त हो गई है, न तो राज नेता अपने दायित्व के प्रति जबाबदेह है और न ही सरकारी अधिकारी-कर्मचारी जबाब देह हैं। देश की जनता इन दोनों के बीच बुरी तरह पिस रही है ।उन्होंने कहा कि स्वाभिमान पार्टी का जबाबदेही स्थापित करना मुख्य अजेंडा है। उन्होंने बैठक में आए भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री श्री शेष राम जोशी का हार्दिक अभिनन्दन एवं स्वागत किया तथा कहा कि पार्टी में हम उन्हें सम्मान जनक दायित्व देंगे। उन्होंने अच्छे सक्षम कार्यकर्ताओं की वूथ कमेटी गठित करने का अनुरोध किया। बैठक में पालमपुर उप जिला के अध्यक्ष जगजीत चन्द कटोच, जोगिन्द्र कुमार शर्मा, संदीप कुमार शर्मा , राम प्रकाश जोशी, सुरेश कुमार शर्मा, रमेश जोशी, रवि कुमार आदि ने भाग लिया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.