नहीं रहे हिमाचल के विकास पुरुष, गुरमुख सिंह बाली का दिल्ली स्थित AIIMS में निधन, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जताया शोक, आत्मा की शांति हेतु की प्रार्थना

एम्स में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। आज पहुंचेगी उनकी पार्थिव देह कांगड़ा

0

Advt

नहीं रहे हिमाचल के विकासपुरुष, GS बाली का दिल्ली स्थित AIIMS में निधन

SANSAR SHARMA

हिमाचल को विकास के अग्रणी श्रेणी में ले जाने वाले कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री गुरमुख सिंह  बाली अब इस दुनिया में नहीं रहे। वह 67 वर्ष के थे तथा नगरोटा बगवां से कांग्रेस के विधायक हुआ करते थे। उन्होंने अपने क्षेत्र में कई बड़ी परियोजनाएं लाकर नगरोटा का भाग्य चमकाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

कांगड़ा शहर में होटल राज और फोर्टिस अस्पताल खोल कर भी उन्होंने जनसेवा की।

देर रात दिल्ली स्थित AIIMS में पूर्व मंत्री GS BALI ने अपनीअन्ततिम सांस ली। वह diabetes व कुुुछ अन्य रोगों से पीड़ित थे और उनका AIIMS में उपचार चल रहा था।।

लेकिन, शुक्रवार देर शाम उनकी तबीयत काफी ज्यादा खराब हुई और उन्होंने दुनिया अलविदा कह इस नश्वर शरीर को त्याग दिया।

उनके बेटे रघुवीर सिंह बाली ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उनके निधन की सूचना दी है।

उनकी अकस्मात मृत्यु से हिमाचल कांग्रेस को भारी आघात पहुंचा है।

6 बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे राजा वीरभद्र सिंह के बाद कुछ ही माह में यह दूसरा बड़ा झटका है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें।

27 जुलाई 1954 को जन्में जीएस बाली नगरोटा बगवां से चार बार विधायक और दो बार मंत्री रहे। बाली 1990 से 1997 तक कांग्रेस के विचार मंच के संयोजक, सेवादल के अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव जैसे पदों पर रहे। वर्ष 1998 में वह पहली बार नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। इसके बाद लगातार 2003, 2007 और 2012 में यहां से जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे। 2003 और 2007 में वह मंत्री रहे।

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद एक और कद्दावर नेता का निधन होने से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा से वह वरिष्‍ठ नेता थे।

मंडी उपचुनाव में वह बतौर प्रभारी थे, लेकिन उसके बाद से वह अस्स्वस्थ चल रहे थे। बताया जा रहा है कि एम्स में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।

शुक्रवार रात को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, इसके बाद उन्होंने अंतिम सांस की। उनकी पार्थिव देह आज कांगड़ा लाई जा रही है।

ज़िला कांगड़ा के जिला उपाध्यक्ष श्री सुरेश अवस्थी ने दुखद हृदय के साथ सभी को सूचित किया है कि दिनांक 30.10.2021 शनिवार को उनका पार्थिक शरीर गगल एयरपोर्ट पर 3:00 बजे पहुंचेगा ।

उसके बाद कांगड़ा में उनके निवास स्थान में अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। रविवार 31.10. 2021 को सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए ओबीसी भवन नगरोटा बगवां हटवास में पार्थिक शरीर रखा जाएगा।

2:00 बजे के बाद उनकी अंतिम यात्रा नंदीकेश्वर धाम चामुंडा की जाएगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.