कांगड़ा-चम्बा सांसद किशन कपूर ने प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी. एस बाली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

0
Advt

कांगड़ा-चम्बा सांसद किशन कपूर ने प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी. एस बाली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
आज नई दिल्ली में स्वर्गीय बाली के पुत्र रघुवीर बाली से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सांसद किशन कपूर ने कहा कि स्वर्गीय बाली के निधन से कांगड़ा जिला ने कांग्रेस पार्टी का एक निष्ठावान एवं समर्पित नेता खो दिया है।
उन्होंने परिवार को ढाढ़स बंधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिवार को यह सदमा बर्दाश्त करने की हिम्मत प्रदान करने की प्रार्थना की है।
सांसद किशन कपूर आज नई दिल्ली पहुंचने पर सर्वप्रथम स्वर्गीय बाली के दिल्ली निवास पर उनके सुपुत्र से मिलने गए और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.