Himachal Pradesh उपचुनाव में भाजपा को लगने वाले हैं झटके

मंडी संसदीय क्षेत्र भी अभी तक सेफ नहीं

0

Bksood chief editor

Bksood
Chief editor

हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभासी सीट और तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है और चारों ही सीटों पर कांग्रेस प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा से आगे चल

रही है। मंडी संसदीय सीट परकांग्रेसकैंडिडेट प्रतिभा सिंहभाजपा उम्मीदवार रिटायर्डब्रिगेडियर खुशहाल सिंह से बढ़तबनाए हुए हैं। दोपहर 1.26 बजेतक यहां प्रतिभा सिंह ने भाजपाउम्मीदवार पर 8672 वोटों कीबढ़त बना ली। इससे पहले सुबह9 बजे तक भी प्रतिभा सिंहभाजपा उम्मीदवार से 3 हजारवोटों से आगे थीं मगर 9.30 बजेभाजपा कैंडिडेट 4099 वोटों सेआगे निकल गए। हालांकि वहअपनी लीड बरकरार नहीं रखसके तो आधे घंटे बाद ही फिर दूसरे नंबर पर पहुंच गए। उसके बाद प्रतिभा सिंह लगातार आगे बनी हुई हैं। हालांकि उनकी लीड कभी भी 10 हजार के आंकड़े तक नहीं पहुंची।उधर अर्की विधानसभा सीट परकांग्रेस के संजय अवस्थी सुबहसे आगे चल रहे हैं और धीरे-धीरेउनका अंतर बढ़ रहा है। दोपहर 1.28 बजे तक संजय अवस्थी ने भाजपा उम्मीदवार रतन सिंह पाल पर 5047 वोटों की लीड बना ली। इससे पहले दोपहर 12.38 बजे तक उनकी लीड4373 वोट और 11.26 बजेतक 3922 वोट की थी।जुब्बल-कोटखाई सीट परमुकाबला कांग्रेस के रोहित ठाकुरऔर भाजपा से बागी होकर,निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले चेतनबरागटा के बीच रहा। यहां सुबह10.37 बजे तक बरागटा ने4231 वोटों की लीड बना लीमगर वह उसे कायम नहीं रखपाए और सवा 11 बजे के बादरोहित ठाकुर पहले नंबर पर आगए। दोपहर 1.28 बजे तकरोहित ठाकुर ने 6293 वोटोंकी लीड ले ली और उनकीजीत लगभग तय मानी जा रही

है। जुब्बल-कोटखाई सीट पर भाजपा की उम्मीदवार नीलम सरैइक कभी भी मुकाबले में नजर नहीं आईं। वह सुबह से ही तीसरे नंबर पर रहीं।फतेहपुर विधानसभा सीट परकांग्रेस और भाजपा उम्मीदवारोंके बीच मुकाबला रहा। यहां सुबह कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया भाजपा के बलदेव ठाकुर से आगे चल रहे थे मगर 10.37 बजे के बाद भाजपा आगे हो गई। दोपहर 12.38 बजे के बाद कांग्रेस केभवानी सिंह पठानिया एक बार

फिर पहले नंबर पर पहुंच गए। दोपहर 1.32 बजे पठानिया भाजपा के बलदेव ठाकुर से 4069 वोटों से आगे चल रहे हैं।यहां पौने 1 बजे के बाद पहलीबार दोनों दलों के बीच वोटों काअंतर एक हजार के पार निकला।उल्लेखनीय है कि उपचुनावसे पहले तक मंडी लोकसभासीट और जुब्बल – कोटखाईविधानसभा सीट भाजपा के पासथी वहीं अर्की और फतेहपुरविधानसभा सीटें कांग्रेस के पासथीं।

विशेष विश्लेषकों का मानना है कि टिकट आवंटन में हुई लापरवाही और भाई भतीजावाद के कारण भाजपा को ये हार वाले  दिन देखने पड़ रहे हैं ऐसा ही हालत नगर निगम के चुनाव में भी देखने को सामने आया था

Leave A Reply

Your email address will not be published.