बघेल सिंह बाहिया हुए पंजाब लोक पार्टी में शामिल, बने जिला अध्यक्ष

0

बघेल सिंह बाहिया हुए पंजाब लोक पार्टी में शामिल, बने जिला अध्यक्ष
गुरदासपुर (रोहित गुप्ता)

 

आम आदमी पार्टी के युवा नेता बघेल सिंह बाहियां अपने बारे में उठ रही तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए आज पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं । आम आदमी पार्टी के युवा नेता के तौर पर तेजी से मशहूर हुए बघेल सिंह ने आम आदमी पार्टी पर सिद्धांतों से भटकने का आरोप लगाते हुए गत दिवस पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था। हालांकि इसके बाद उनकी भाजपा के साथ हाथ मिलाने की अफवाह उड़ रही थी मगर आज बघेल सिंह ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ हाथ मिला लिया।

उन्हें पंजाब लोग कांग्रेस का जिला गुरदासपुर अध्यक्ष भी नियुक्त कर दिया गया है। चर्चा है कि बघेल सिंह भाजपा के साथ चुनावी गठबंधन वाली पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी की तरफ से गुरदासपुर के उम्मीदवार हो सकते हैं।

बताने योग्य है कि युवा नेता बघेल सिंह अपनी मेहनत और कार्यकुशलता की बदौलत जनसाधारण में खासी लोकप्रिय हो रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.