कांटों भरी हो सकती हैं महिंद्र सिंह ठाकुर की राहें, क्या जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ले पाएंगे एक हज़ार करोड़ रूपये जल जीवन मिशन के लिए

कांटो पर चलना होगा

0

RAJESH SURYAVANSHI
Editor-in-Chief
HR MEDIA GROUP,  Mobiles : 9418130904, 8988539600

केंद्र से जल जीवन मिशन के लिए हिमाचल सरकार ने अग्रिम एक हजार करोड़ की धनराशि मांगी है।

केंद्र सरकार से इस वित्तीय वर्ष में मिशन के लिए राज्य को 250 करोड़ की राशि मिली थी।

बताते हैं कि राज्य में जल जीवन मिशन में किए काम को देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रोत्साहन राशि के  रूप में 250 करोड़ की राशि भी मिल चुकी है। राज्य सरकार ने इसे भी मिशन के काम पर खर्च कर दिया है। राज्य सरकार ने मिशन में कुल 44 सौ करोड़ की राशि खर्च की जानी है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक हर घर को नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचाने को खर्च हुए ढाई हजार करोड़ की राशि व्यय हो चुकी है।

इसके अलावा पाइपें बिछाने का काम भी चला हुआ है। राज्य सरकार के पास अभी चालू वित्तीय वर्ष में खत्म होने में डेढ़ माह का समय है।

इस कारण से राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से मिशन के लिए एक हजार करोड़ की अतिरिक्त राशि मांगी है ताकि काम को तेजी से किया जा सके।

राज्य के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार से चालू वित्तीय वर्ष में 31 मार्च से पहले मिशन में एक हजार करोड़ अतिरिक्त देने का मामला केंद्र से उठाया गया है। पूरी उम्मीद है कि यह राशि हिमाचल को मिल जाएगी।

केंद्र के दिशा निर्देश में प्रदेश में जल जीवन मिशन का काम चलाया जा रहा है। अभी तक कुल ढाई हजार करोड़ खर्च करके हिमाचल देश में मिशन में काम करने में अग्रिम राज्य बना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.