सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिये प्रतिबद्ध : विपिन सिंह परमार* *कामगारों को 23 करोड़ 67 लाख की वित्तीय लाभ उपलब्ध करवाये*

0

*सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिये प्रतिबद्ध : विपिन सिंह परमार*

*कामगारों को 23 करोड़ 67 लाख की वित्तीय लाभ उपलब्ध करवाये*

पालमपुर, 27 फरवरी :- असंगठित क्षेत्र के कामगारों के कल्याण के लिये वर्त्तमान सरकार के कार्यकाल में 23 करोड़ 67 लाख रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई गई है।
यह जानकारी विधान सभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने हिमाचल प्रदेश भवन एवम अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा सुलाह विधान सभा क्षेत्र के अरला में आयोजित कार्यशाला में दी।
विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिये प्रतिबद्ध है और अनेक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से ऐसे लोगों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है।
परमार ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिये सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी के लिये कार्यशाला के आयोजन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सही रूप में जरूरतमंद लाभार्थियों तक जानकारी उपलब्ध होती है।

*सुलाह में भी 7 करोड़ के वित्तीय लाभ*

*कामगारों की सहायता में उपलब्ध करवाने में जिला में पहले स्थान पर*

उन्होंने कहा कि सुलाह विधान सभा क्षेत्र के असंगठित क्षेत्र के कामगारों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में 6674 लाभार्थियों को लगभग 7 करोड़ के वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि हर्ष की बात है कि कामगारों को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने में सुलाह हलका ज़िला में पहले स्थान पर हैं और इसके लिये श्रम विभाग तथा बोर्ड के अधिकारी तथा कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी में भी बोर्ड से पंजीकृत कामगारों को प्रदेश सरकार द्वारा 6 हजार रुपये की सहायता उपलब्ध करवाई गई ताकि महामारी से उत्पन्न विकट परिस्थितियों में अपना जीवन यापन कर सकें।

*सरकार ने सभी की सुरक्षा को किया सुनिश्चित*

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार ने कामगारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, बच्चों की शिक्षा, बेटियों के विवाह के लिये वित्तीय सहायता को सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि बच्चों की उच्च स्तरीय एवं गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिये विभिन्न नईं योजनायें आरम्भ की हैं। जिसमे पहली से पीएचडी तक शिक्षा के लिये प्रतिवर्ष 8400 से 1लाख 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बोर्ड के माध्यम से अकुशल कामगारों को प्रशिक्षण से कुशल बनाया जा रहा है, जिससे उन्हें मजदूरी के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें।

*जरूरतमंद की सेवा से ही बनेगा श्रेष्ठ समाज*

इससे पहले विधान सभा अध्यक्ष ने थुरल में प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र थुरल में भगवान शिव अवतरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति, तनाव से मुक्ति और लोगों को ईश्वर से जोड़ने दिशा में संस्था सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जरूरतमन्द की सेवा भावना से ही क्षेष्ठ समाज की परिकल्पना की जा सकती है।

*परमार ने थुरल में पिलाई पोलियो की बूंदे*

इससे पहले विधान सभा अध्यक्ष ने
सिविल हॉस्पिटल थुरल में पोलियो दिवस का शुभारंभ किया और पोलियो बूथ पर नौनिहालों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई। उन्होंने इस अवसर सिविल अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों का कुशलक्षेम भी जाना। विधान सभा अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत सन्हूँ के फगुरता भटेड़ में सतलुज जल विद्युत निगम द्वारा सीएसआर में 12 लाख से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष देश राज शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष अनिता चौधरी, ज़िला महिला मोर्चा अध्यक्ष रागिनी रुकवाल, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष मोनिका राणा, सुधा राणा, ग्राम पंचायत सन्हूँ की प्रधान शशिबाला उपप्रधान संतोष कुमार, तिलक राज शर्मा,प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय से अनु और प्रेम, एसडीएम धीरा डॉ आशीष शर्मा, ज़िला श्रम अधिकारी राज कुमार शर्मा, बीडीओ सिकंदर कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के।लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.