भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर  समस्त प्रदेश में बूथों पर पद यात्रा एवं महाजनसंपर्क अभियान

0
भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर  समस्त प्रदेश में बूथों पर पद यात्रा एवं महाजनसंपर्क अभियान चलाया जाया रहा है।
इस कार्यक्रम के तहत सदर मण्डल मण्डी ने मण्डी  विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत  पड़ने वाले ग्राम और शहरी केंद्रों में  बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और बूथ लेवल एजेंटों ( त्रिदेवों) के घर पर भाजपा की नाम पटिका लगाई गई, पार्टी का  झंडा लगाया गया और किट वितरित की गई।
इसके साथ ही हर बूथ पर कार्यकताओं के साथ घर घर जा के संवाद स्थापित किया गया और हिमाचल सरकार की चार साल की उपलब्धियों  और जन कल्याण कारी नीतियों के बारे में बूथ के कार्यकर्ताओं और उस बूथ की जनता को अवगत करवाया गया।
यह पद यात्रा एवं महाजनसंपर्क अभियान 30 अप्रैल तक लगातार चलेगा। इस कार्यकम को सदर मण्डल मण्डी के मंडलाध्यक्ष मनीष कपूर की अध्यक्षता में शुरू किया गया ।
इस के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र मंडी में ग्राम केंद्र सदोह के बूथ सदोह-I, सदोह-II ,तरनोह,जंदरोला,ग्रामकेंद्र बीर के  बूथ कुटली, बीर,धीयू,कठवाड़ी, शहरी ग्राम केंद्र मंगवाई  के बूथ  चड़यारा,मंगवाई -l,मंगवाई – ll,मंगवाई -lll, ग्राम केंद्र रन्धाडा़ के बूथ चलेहड., मराथू, जनेड़ , रन्धाडा़  और  ग्राम केंद्र पघियूं  के बूथ अलाथु,पघियूं चाम्बी,कठलग के त्रिदेवों के घर पर नाम पटिका और भाजपा का झंडा लगाया गया और किट बांटी गई।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला मंडी प्रभारी धनेश्वरी ठाकुर, भाजपा जिला मंडी विस्तारक राम कुमार शर्मा,जिला परिषद सदस्य वेद प्रकाश, जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा और पार्षद सुमन ठाकुर, पार्षद सुदेश सेन, मण्डल उपाध्यक्ष महेंद्र राणा,लेख राज राणा, शिवकुमार ,भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जवाहर सिंह,भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र, भाजुमो मंडल उपाध्यक्ष निशांत शर्मा, ग्राम केंद्रों के प्रभारी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडी मंडल महामंत्री व ग्राम पंचायत सदोह प्रधान देवी चंद जी, ग्राम केंद्र अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, धर्म चंद, अमी चंद ,भाजपा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ मंडी मंडल सयोंजक मनोज कुमार , एवं अन्य भाजपा प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 अजय सहगल  ( मंडी 

Leave A Reply

Your email address will not be published.