मण्जुषा सहायता केन्द्र कलोल ने की पीड़ित निर्धन परिवार की वित्तीय सहायता

0

श्री सदा राम गांव दधोग डाकघर मलांगन तहसील झंडूता जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश का निवासी है। इसके घर परिवार में धर्मपत्नी,एक बेटा और एक बेटी है।बेटे ने+2 कर रखी है और इधर -उधर घूमता है।कभी कभार किसी की गाड़ी चलाता है।बेटी छटी कक्षा में पढ़ती है।

श्री सदाराम की धर्मपत्नी श्रीमती वीना देवी लगभग छः महिनों से बीमार है।उसे पीलया है, दोनों गुर्दों में पथरीयां है और बच्चे दानी में रसौली है जो कि कै़सरस है।
इस केस की छानबीन श्री संसार चंद कुटलैहड़िया जो मण्जुषा सहायता केन्द्र कलोल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष है ने की है।इनके अलावा श्री रणवीर सिंह चन्देल ने भी छानबीन में मदद की है।
मण्जुषा सहायता केन्द्र कलोल ने इस पीड़ित परिवार को दस हजार रुपए की वित्तीय सहायता चैक द्वारा आज यनि 04 जुलाई 22के दिन प्रदान की।
कर्नल जसवन्त सिंह चन्देल
अध्यक्ष
मण्जुषा सहायता केन्द्र कलोल
जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश।

Leave A Reply

Your email address will not be published.