हार के डर से बौखलाई भाजपा को ईवीएम की गड़बड़ी करने से रोकने के लिए मतदाताओं और कांग्रेस पार्टी को जागरूक रहना होगा : प्रतिभा सिंह

8 (bjp) और 60 (congress) का नज़ारा दिखने के आसार

0
ALPHA ACADEMY

MUNISH KOJNDAL

Munish Koundal, Chief Editor
MUNISH KOUNDAL
CHIEF EDITOR

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू स्थित अटल सदन में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती प्रतिभा सिंह ने कहा कि महिलाओं को कांग्रेस ने सम्मान दिया है।

सारा मतदाता वर्ग भाजपा की जनविरोधी नीतियों से दुखी होकर कांग्रेस की ओर जा चुका है। मतदाताओं ने हाथ का बटन दबाने की ठान ली है।

उन्होंने कहा कि जनता भाजपा से परेशान होकर कमल को धूल चटाना चाहती है। अगर इस बार भी मतदाता जागरूक नहीं हुए तो बढ़ती महंगाई के कारण  आम आदमी को भूखे मरने की नॉबत भी आ सकती है।

भाजपा को नैया डूबती नजर आ रही है। तभी भाजपा पीएम मोदी, अमित शाह, योगी को चुनाव में बुला रही है।

श्रीमती प्रतिभा सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल के सरताज स्व. वीरभद्र सिंह जी अंतिम सांस तक प्रदेश की जनता के हितों के बारे में सोचते थे। वीरभद्र सिंह के विकास की वजह से वह लोकसभा का उप चुनाव जीतीं। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। साथ ही कहा कि भाजपा ईवीएम के साथ गड़बड़ कर सकती है। उन्होंने यह आशंका जताते हुए कहा कि जिस तरह भाजपा पूरे देश से विपक्ष को उखाड़ कर साम, दाम, दंड भेद की नीति को अपनाकर अपनी सरकारें बनाने पर आमादा है। इस संकीर्ण सोच के मद्देनजर bjp कुछ भी कर सकती है। अपनी सरकार बनाने हेतु कुछ विधायकों के साथ जोड़-तोड़ भी कर सकती है।

चुनाव और नतीजों के बीच इतना बड़ा अन्तराल इसी गड़बड़ी के लिए रखा गया प्रतीत होता है इसलिए सबको बहुत चतुराई बरतनी होगी ताकि लोकतंत्र पर प्रहार न हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.