जोगटा की चाणक्य नीति चर्चा में : आम आदमी पार्टी को हिमाचल में बर्बाद कर गए और कांग्रेस को आबाद कर गए सुरजन सिंह जोगटा

0

RAJESH SURYAVANSHI
Editor-in-Chief, HR MEDIA GROUP, 9418130904, 8988539600

स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के अत्यंत करीबी रहे एसएस जोगटा ने चाणक्य नीति के तहत ऐसी राजनीतिक चाल चली कि हिमाचल में आम आदमी पार्टी के मजबूत किले को ध्वस्त कर के रख दिया और कांग्रेस के प्रभुत्व को अधिक मजबूत कर दिया। अदा कर दिया राजा वीरभद्र सिंह की वफ़ादारी का कर्ज।

राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो सुरजन सिंह जोगटा की यह चाल हिमाचल में आम आदमी पार्टी को पूरी तरह से बर्बाद करने की थी इसीलिए उन्होंने पहले आम आदमी पार्टी में एंट्री मारी और धीरे-धीरे आम आदमी पार्टी के पूरे किले को नेस्तानाबूद कर दिया और अपना प्रण पूरा करने के बाद फिर से लौट आए अपनी परम प्रिय पार्टी कांग्रेस में और आम आदमी पार्टी और भाजपा के विरुद्ध हल्ला बोल दिया। बहुत कम देखने में आते हैं राजनीति के ऐसे धुरंधर खिलाड़ी।

हिमाचल के लगभग 5-6 लाख कर्मचारियों का नेतृत्व करने वाले इस कर्मचारी नेता ने बहुत ही बेहतरीन चाल चली है और उसमें कामयाब होते हुए भी नजर आ रहे हैं।

एक समय ऐसा आ चुका था कि लगभग 8 महीने पहले, जब कांगड़ा की चंबी रैली के दौरान अपनी धुआंधार रैली से आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस और भाजपा दोनों की रातों की नींद और दिन का चैन हराम कर दिया था।

आम आदमी पार्टी की जोरदार लहर देखकर ऐसे में सुरजन सिंह जोगटा ने अपने राजनीतिक गुरु और आदरणीय राजा वीरभद्र सिंह की दोस्ती का हक अदा करते हुए खतरनाक चाणक्य नीति चलकर आम आदमी पार्टी को हीरो से जीरो करके रख दिया और सब देखते रह गए कि पल में यह क्या से क्या हो गया।

जोगटा वास्तव में राजनीति के तगड़े खिलाड़ी निकले। कर्मचारी वर्ग को आशा है की सुरजन सिंह जोगटा वफादारी और कुशाग्र बुद्धि के बल पर कांग्रेस को मजबूत करने की इच्छा के तहत कांग्रेस सरकार उन्हें बेहतरीन पद से नवाज़ेगी और कर्मचारियों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाएगी और उनके वोट का मान रखेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.