उच्च संस्कारी गोकुल बुटेल की दूरगामी सोच को सलाम! प्रदेश को फिजूलखर्ची के अंधेरों से बाहर निकाल कर उन्नति की राह पर ले जाना ही रहेगा उनका परम लक्ष्य

0

NEW DHAUULDHHAR PUBLIC SCHOL PALAMPUR
NETAJI SUBHASH COLLEGE OF NURSING
ALPHA ACADEMY

RAJESH SURYAVANSHI
Editor-in-Chief, HR MEDIA GROUP, Mob : 9418130904, 8988539600

पालमपुर के रौशन चिराग, जन जन के प्यारे और उच्च संस्कारी श्री गोकुल बुटेल को सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार में महत्वपूर्ण ज़िम्मेदाराना पद मिलने से उनके सिर पर बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी आ चुकी है लेकिन खुशी इस बात की है कि पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह ने आईटी विभाग में उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी उसे उन्होंने तन-प्राण से निभाया था और अब उसी जिम्मेदारी को पूरी मेहनत लगन और विश्वास के साथ  मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कदम के साथ कदम मिलाते हुए प्रदेश को उन्नति की राह पर अग्रसर करने का प्रयास कर रहे हैं ।

आज का युग आईटी यानी इनफर्मेशन टेक्नोलॉजी का युग है और यह किसी भी देश/ प्रदेश की रीढ़ की हड्डी बन चुका है।

उल्लेखनीय है कि आईटी के बिना सफलता की डगर पर चलना मुश्किल ही नहीं असंभव है इसलिए आईटी का क्षेत्र जितना अधिक विस्तृत होगा हमारे देश प्रदेश की प्रगति भी उतनी ही अधिक सुदृढ होगी।

जब हिमाचल रिपोर्टर मीडिया ग्रुप ने गोकुल बुटेल के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र पहुंचने पर उनके नागरिक अभिनंदन की बात पर चर्चा की तो उन्होंने बड़े ही सुलझे हुए लहजे में स्पष्ट उत्तर दिया कि हमें दिखावे की राजनीति नहीं करनी है। बेकार की फिजूलखर्ची में प्रदेश का धन बर्बाद नहीं करना है। हमारा सिर्फ एक ही लक्ष्य होगा हिमाचल प्रदेश और प्रदेशवासियों को उन्नति की राह पर ले जाना, उनके जीवन को सुखी बनाना, रोजगार के अवसर पैदा करना, दूरगामी योजनाओं का कार्यान्वयन करना।

हिमाचल प्रदेश को विकास की राह पर अग्रसर करने के लिए दिन रात मेहनत करेंगे तभी प्रदेश वासी सुखी होंगे और प्रदेश उन्नति की राह पर स्वता ही अग्रसर होगा।

श्री गोकुल बुटेल ने पूरे विश्वास के साथ कहां की श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बहुत ही परिश्रमी, ईमानदार, हंसमुख और साधारण और सुलझे हुए व्यक्तित्व के स्वामी है, वह जन-जन से जुड़े हुए हैं, कांग्रेस पार्टी में उनकी प्रगाढ़ आस्था आस्था है और उनके मुख्यमंत्री काल में हिमाचल प्रदेश दिन-दुगनी, रात-चौगुनी तरक्की करेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश की तरक्की की जो लौ जगाई है उसे मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुखू कभी बुझने नहीं देंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिस लक्ष्य की कामना की थी उस लक्ष्य को छुआ है और भविष्य में भी आम जनता से जुड़े हुए हर लक्ष्य को छूने का वह पुरजोर प्रयास करेंगे तथा जनता की आशाओं पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे क्योंकि जनता को उनसे बहुत अधिक आशाएं हैं, इसीलिए जनता ने प्रदेश की बागडोर मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हाथों में सौंपी है।

श्री बुटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-जन से जुड़े हुए हैं इसलिए आम आदमी के सुख-दुख से भली भांति परिचित हैं।

श्री गोकुल बुटेल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के समय से वे आईटी विभाग को संभालते आ रहे हैं तथा प्रदेश को आईटी के द्वारा आगे बढ़ाने में उन्होंने दिन-रात-मेहनत की थी तथा अब उसी कार्य को आगे बढ़ाते हुए वह हिमाचल प्रदेश की तरक्की में अपनी सराहनीय भूमिका अदा करेंगे।

हाल ही में हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में आईटी के द्वारा उन्होंने कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया और पार्टी को मजबूत बनाने हेतु भरपूर परिश्रम किया, कई- कई रातों तक सोए नहीं, केवल पार्टी हितों के बारे में ही कार्य करते रहे तथा सफल रहे।

इसी से स्पष्ट होता है कि आईटी के क्षेत्र में उनकी पकड़ कितनी मजबूत है। उन्होंने कई साल विदेशों में पढ़ाई- लिखाई करके और अपनी सेवाएं देकर जो अनुभव प्राप्त किया था उसे अपने देश-प्रदेश में अर्पित कर, आज़मा कर पूरी ईमानदारी और लगन से अपना दायित्व निभा रहे हैं।

उन्होंने आशा व्यक्त की की श्रीमती सोनिया गांधी श्री राहुल गांधी श्रीमती प्रियंका वाड्रा और मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश नित नई उन्नति की मंजिलें तय करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.