डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा  पालमपुर में स्थापित करने की घोषणा से समस्त अनुसूचित समाज गदगद

डा. एच आर नूर ने हिमाचल सरकार का जताया आभार

0

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा  पालमपुर में स्थापित करने की घोषणा से समस्त अनुसूचित समाज गदगद

डाक्टर एच आर नूर ने हिमाचल सरकार का जताया आभार

INDIA REPORTER NEWS
PALAMPUR : B.K. SOOD,
SENIOR EDITOR
डॉ भीमराव अंबेडकर  स्वाभिमान एंड सामाजिक न्याय मंच के प्रदेशाध्यक्ष डॉ एच आर नूर ने कहा है कि पालमपुर शहर की खूबसूरती  एक तरफ चाय बागान तथा दूसरी तरफ शहर में लगी सूरवीरों की  प्रतिमाओं से बनती है  जिससे हर नागरिक को मातृभूमि की रक्षा  करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंंने कहा कि इसमें एक कमी कई वर्षों से संविधान के प्रति जानकारी, शिक्षा कर्तव्यनिष्ठा की थी  जिसकी पूर्ति मुख्यमंत्री महोदय जयराम ठाकुर ने  डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की आदमकद की प्रतिमा  संयुक्त कार्यालय परिसर  पालमपुर में स्थापित करने की घोषणा से पूरी कर दी जिससे  सभी वर्गोंं में खुशी की लहर है। डाक्टर नूर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का इस घोषणा के लिये समस्त अनुसूचित जाति समाज की तरफ से धन्यवाद जताया है। इस प्रतिमा की स्थापना हेतु डाक्टर नूर ने भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ,  शीर्ष भाजपा नेतृत्व  जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार  , विधानसभा अध्यक्ष  विपिन परमार, उद्योग मंत्री  विक्रम सिंह ठाकुर,  राज्यसभा  सांसद इंदु गोस्वामी तथा चेयरमैन  वूल फेडरेशन त्रिलोक कपूर के सहयोग का आभार जताया है।  इस प्रतिमा की स्थापना अभिलंब नगर निगम चुनाव आचार संहिता से पहले करने का भी अनुरोध किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.