मुख्यमंत्री को सुरेश अवस्थी ने दी बधाई। मुख्यमंत्री द्वारा कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की 3 प्रतिशत किश्त जारी करने की घोषणा का स्वागत किया सुरेश अवस्थी, उपाध्यक्ष ज़िला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी ने

0
RAJESH SURYAVANSHI
Editor-in-Chief, HR MEDIA GROUP, 9418130904, 8988539600

मुख्यमंत्री द्वारा कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की 3 प्रतिशत किश्त जारी करने की घोषणा का स्वागत किया सुरेश अवस्थी, उपाध्यक्ष ज़िला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी ने 

जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री सुरेश अवस्थी ने हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को कर्मचारियों और पेंशनरों का हितैषी बताते हुए उनके द्वारा थोड़े दिनों में ही आई ऐतिहासिक निर्णय लिए जाने हेतु उनकी ज़ोरदार प्रशंसा की है ।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31 से 34 फीसदी करने की घोषणा करके, अभी 3 परसेंट डीए की किश्त देकर अपनी योग्यता का परिचय दिया है।

सुरेश अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू गरीबों के मसीहा बनकर उभरे हैं।

वह हर वर्ग का बखूबी ध्यान रखते है। उनका यही उद्देश्य है कि हर व्यक्ति को उसकी रोजी-रोटी मिले।

वह किसी चीज़ से मैहरूम न रहने पाए। सभी का जीवन सुख से बीते इसीलिए तो सुखविंदर सुखी सरकार को सुख की सरकार कहा जा रहा है।

कर्मचारियों में मुख्यमंत्री सूक्खु के लिए अत्यधिक प्रेम उमड़ रहा है।

ससुक्खू सरकार को भी हिमाचल प्रदेश की जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है। अवस्थी ने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्हें सत्ता में आते ही इतनी अधिक लोकप्रियता मिली है, इतनी लोकप्रियता, इतने कम दिनों में शायद ही किसी को मिल पाई हो।

सुरेश अवस्थी ने कहा कि जनता को पूरी आशा है कि भविष्य में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ऐसे दूरगामी निर्णय लेंगे जिस से हिमाचल प्रदेश दिन दुगुनी, रात चौगुनी तरक्की करेगा।

श्री सुरेश अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सुक्खू की लोकप्रियता के आगे विपक्ष ने घुटने टेक दिए हैं। विपक्ष को ठाकुर सुखविंदर सिंह ने चारों खाने चित कर दिया है।

अवस्थी ने आगे बताया कि विपक्ष ने कभी ख्वाब में भी नहीं सोचा था कि ठाकुर सुखविंद्र सिंह सूक्खु को मुख्यमंत्री के रूप में इतनी अधिक लोकप्रियता और जनता का प्यार मिलेगा।

श्री सुरेश अवस्थी ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह के स्वर्णिम भविष्य की कामना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.