राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखने हेतु बेताब हैं मतदाता, देश का मूड बदल रहा है: मनोज ठाकुर

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा ने रच डाला इतिहास

0

पालमपुर कांग्रेस सेवा दल के पूर्व अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने हाल के चुनावों में कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचण्ड जीत को लेकर बयान जारी किया है।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में हुए चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत का रुझान भारत में परिवर्तन की लहर को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भी केंद्र से मोदी सरकार का सूपड़ा साफ होगा।

मनोज ठाकुर ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देश की जनता का समर्थन पाने का रुझान कर्नाटक विधान सभा चुनाव में देखा जा रहा है।

मनोज ने कहा कि इस जीत के पीछे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को चारों खाने चित कर अपनी जीत दर्ज की है।

पूर्व अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने उल्लेख किया कि हिमाचल विधान सभा चुनावों में कांग्रेस की जीत का असर भी कर्नाटक चुनावों में देखने को मिला है। यहां कांग्रेस की पूरी टीम मिलकर, एकजुट होकर कार्य किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.