कांगड़ा कांग्रेस कमेटी के वाइस प्रेज़िडेंट श्री सुरेश अवस्थी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्णय को सराहा, कहा-हिमाचल प्रदेश को भारत का छठा राज्य बना कर मुख्यमंत्री सुक्खू ने रचा इतिहास

0
RAJESH SURYAVANSHI
Editor-in-Chief, HR MEDIA GROUP, 9418130904, 8988539600
INDIA REPORTER TODAY (IRT)
SURESH AWASTHI, STSTE VICE PRESIDENT KUSAN CONGRESS H.P. & Vice President District Congress Committee, Kangra, Mob..8894874460, 9418070002

सुलाह के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, हिमाचल किसान कांग्रेस के राज्य उपाध्यक्ष तथा जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी के वाइस प्रेज़िडेंट श्री सुरेश अवस्थी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के उस निर्णय की भूरि-भूरि प्रशंसा की है कि उन्होंने हिमाचल में सफेदा, पॉपुलर, बांस और कुठ की लकड़ी के निर्यात पर लगी रोक को हटाने का महत्वाकांक्षी निर्णय लिया है। यह कदम उठा कर मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिमाचल को भारत के छठे राज्य में सम्मिलित कर इतिहास रच दिया है।

किसान कांग्रेस हिमाचल प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेश अवस्थी ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सूक्खू के निर्णय बारे विस्तार से बताते हुए कहा कि सफेदा, पॉपुलर, बांस और कुठ की लकड़ी के निर्यात पर लगी रोक को हटाने के फैसले से प्रदेश के किसानों को फायदा होगा, क्योंकि वे इन प्रजातियों की लकड़ी को अब बिना किसी अनुमति के प्रदेश से बाहर ले जा सकेंगे। प्रदेश में सफेदा, पॉपुलर, बांस और कुठ की लकड़ी की काफी मांग है। इन लकड़ी का उपयोग फर्नीचर, घरेलू सामान, और निर्माण सामग्री आदि के निर्माण में किया जाता है। प्रदेश के किसान इन प्रजातियों के पेड़ों को व्यावसायिक स्तर पर उगाते हैं।

Chief Minister S.S. Sukhu

श्री सुरेश अवस्थी ने कहा कि प्रदेश के किसान लंबे समय से इन प्रजातियों की लकड़ी के निर्यात पर लगी रोक को हटाने की मांग कर रहे थे। उनका तर्क था कि हिमाचल में इन लकड़ी की मांग कम है, जबकि पड़ोसी राज्यों में इनकी मांग अधिक है। अब उन्हें बहुत राहत मिलेगी।

जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री सुरेश अवस्थी ने बताया कि सरकार ने किसानों की मांगों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। नए आदेशों के अनुसार, इन चारों प्रजातियों की लकड़ी को प्रदेश के भीतर और बाहर बिना किसी अनुमति के ले जाया जा सकेगा।

किसान कांग्रेस हिमाचल प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री सुरेश अवस्थी ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को आर्थिक लाभ होगा।

Chief Minister S.S. Sukhu

प्रभाव:

अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस प्रभावी कदम से किसानों को आर्थिक लाभ होगा तथा लकड़ी के दाम में वृद्धि हो सकती है और लकड़ी के व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा।

विशेषताएं

अवस्थी ने कहा कि यह फैसला किसानों के लिए फायदेमंद है।
इससे लकड़ी के व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा।
लकड़ी के दाम में वृद्धि हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.