*💥अपनी सटीक भविष्यवाणी में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के भविष्य के बारे में यह क्या कह डाला भविष्यवक्ता रामचंद ने*
*🌹किसी भी समस्या के पक्के समाधान के लिए संपर्क करें, आज तक सभी भविष्यवाणियां हुई सच, नर सेवा-नारायण सेवा*
*मोबाइल नंबर :*
🌹+919805131258*
*👉*शनि सेवा सदन पालमपुर के फाउंडर चीफ परविंदर भाटिया की भूरि भूरि प्रशंसा की*
🙏SUBSCRIBE, LIKE & SHARE
👉NEWSTIME REPORTER TV








भारत विकास परिषद पालमपुर ने चाँद पब्लिक स्कुल मेंआयोजित किया “गुरू वंदन-छात्र अभिनंदन”
पालमपुर

SENIOR CORRESPONDENT
भारत विकास परिषद् शाखा पालमपुर ने चाँद पब्लिक स्कूल घुगर में में “गुरू वंदन-छात्र अभिनंदन” कार्यक्रम आयोजित किया। इस बारे में जानकारी देंते हुए शाखा अध्यक्ष कुशल कटोच ने बताया कि छात्रों में अपने माता-पिता व गुरुजनों के प्रति सम्मान के संस्कार पैदा करने के उद्देश्य की पूर्ति के लिये यह कार्यक्रम भारत विकास परिषद द्वारा देश भर में आयोजित किया जाता है। इसके तहत विद्यालय परिसर में विद्यालय प्रबंधन के संयुक्त प्रयास से शाखा के बुद्धिजीवियों ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शाखा संस्कार प्रमुख एवं सेवानिवृत प्रधानाचार्य महेश नाग ने बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं शास्त्रों में निहित नैतिक गुणों, आदर्शों एवं सुभाषित द्वारा सद्गुणों को अपनाते हुए अपने अभिभावकों, गुरुओं तथा अपने से बड़ों का आदर मान सम्मान करने एवं मानवीय मूल्यों पर आधारित उच्चकोटि संस्कारों से स्वयं को परिमर्जित करने के सूत्र बताए। इन ज्ञानवर्द्धक बातों को विद्यार्थियों ने बड़ी तन्मयता से सुना। इस अवसर पर पांच प्रतिभाशाली बच्चों को उनके शिक्षा व् खेलों में उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। बच्चों ने गुरुजनों का तिलक लगाकर व् पुष्प वर्षा से वंदन किया एवं प्रतिभाशाली छात्रों का उनकी उपलब्धियों के लिए अभिनदंन किया गया। बच्चों को उत्कृष्ठता प्रमाण पत्र व् सममि विवेकानद की जीवनी की पुस्तक व् अध्यपकों को भारत माता का चित्र भेंट करके सम्मानित किया गया।
भारत विकास परिषद के हिमाचल प्रदेश पश्चिम प्रान्त अध्यक्ष मनोज रत्न ने बताया कि परिषद एक सेवा एवं संस्कार उन्मुख अराजनैतिक, सामाजिक-सांस्कृतिक स्वयंसेवी संस्था है जो स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो को अपनाते हुए मानव जीवन के सभी क्षेत्रों (संस्कृति, समाज, शिक्षा, नीति, अध्यात्म, राष्ट्रप्रेम आदि) में भारत के सर्वांगीण विकास के लिये समर्पित है। इसका लक्ष्यवाक्य है – “स्वस्थ, समर्थ, संस्कृत भारत”। इसका उद्देश्य भारतीय समाज का सर्वांगीण विकास करना है।
1963 में दिल्ली में प्रारंभ हुई एक शाखा से अब समस्त देश में इसकी 1500 से अधिक शाखाएं हैं। सभी सदस्य निस्वार्थ भाव से सामाजिक सेवा कार्यों से जुड़े हैं। संगठन एवं कार्य की दृष्टि से देश को 10 क्षेत्रों व 80 प्रांतों में विभाजित किया गया है।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य विनीत शर्मा, पूर्व प्रान्त अध्यक्ष जितेंद्र बंटा, साहित्यकार शक्ति चंद राणा व् पूर्व शाखा अध्यक्ष डॉ संत्येंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे और उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।








