रोटरी क्लब धर्मशाला के प्रधान हरि सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब धर्मशाला ने महिला मंडल कड में ग्रामीण महिलाओं को 45 पर्यावरण मैत्री चूल्हे वितरित किए

0

रोटरी क्लब धर्मशाला के प्रधान हरि सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब धर्मशाला ने महिला मंडल कड में ग्रामीण महिलाओं को 45 पर्यावरण मैत्री चूल्हे वितरित किए। इस की जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन हरि सिंह ने बताया कि रोटरी क्लब विभिन्न गांव में जा कर पर्यावरण के प्रति जागरूक कर लगभा 500 चूल्हे पहले ही वितरित कर चुका हैं।और महिलाओं में बच्चों के प्रति नशे सी दूर रहने के लिए महिला मंडलों को प्रेरित करता हे। 


इस अवसर पर प्रोजेक्ट चेयर रोटेरियन तेज सिंह तथा रोटेरियन सेरिंग वांगडू ने महिलाओं को चूल्हे के प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया
इस अवसर पर क्लब के सचिव डॉक्टर एन एन शर्मा ने क्लब की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज समाज में बच्चों को नशे से सावधान रहने हेतु जागरूक करने की आवश्यकता है जिस में माता पिता अहम भूमिका निभा सकते हैं जिस से एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके।

इस अवसर पर क्लब केप्रधान हरि सिंह, सचिव डॉक्टर नरेंद्र नाथ शर्मा,वरिष्ठ रोटेरियन डॉक्टर विजय शर्मा, डॉक्टर युगल डोगरा, तेज सिंह,मिलाप नहरिया तथा प्रोजेक्ट के प्रायोजक रोटेरियन सेरिंग वांगडू,महिला मंडल प्रधान श्री मति सुभद्रा तथा समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
महिला मंडल की प्रधान श्री मति सुभद्रा देवी ने रोटरी के प्रधान हरि सिंह एवं सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और कहा कि हमारी पूरी तरह से कौशिश रहती हे कि हमारे बच्चे नशे से दूर रहे। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.