




भारतीय जीवन बीमा निगम में 34 वर्ष लंबी सराहनीय सेवाओ उपरांत 31 मार्च 2025 को सेवानिवृत्त होने जा रहे वरिष्ठ विकास अधिकारी संजय कुमार अरोड़ा को आज पालमपुर शाखा के विकास अधिकारियों द्वारा स्थानीय होटल में भावभीनी बधाई देते हुए नेशनल फेडरेशन ऑफ इन्शुरन्स फील्ड वर्कर्स ऑफ इंडिया पालमपुर शाखा की तरफ से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उन्हें फूलमालाएं,शाल,टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। भारतीय जीवन बीमा निगम में वरिष्ठ विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत संजय कुमार अरोड़ा ने निगम में 34 वर्ष सराहनीय सेवाएं दी। पालमपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायिक परिवार से जुड़े संजय कुमार अरोड़ा ने चांद पब्लिक स्कूल व सेंट पॉल स्कूल से प्राथमिक शिक्षा उपरांत सैनिक स्कूल नगरोटा कंडोली जम्मू कश्मीर से शिक्षा प्राप्त की और उनकी उच्च शिक्षा सनातन धर्म कॉलेज बैजनाथ में हुई। शिक्षा उपरांत संजय कुमार अरोड़ा ने वर्ष 1986 में अभिकर्ता के रूप में यूनाइटेड इंडिया इन्शुरन्स कंपनी लिमिटेड में अभिकर्ता के रूप में कार्य किया। वही भारतीय जीवन बीमा निगम में वह 8 जुलाई 1991 में विकास अधिकारी नियुक्त हुए और उन्होंने चंबा शाखा से अपना कैरियर शुरू किया तदोपरांत 13 जुन 2000 को उनका स्थान्तरण पालमपुर शाखा में हो गया और अपनी 34 वर्ष की गौरवमयी सेवा दौरान उन्होंने 100 से अधिक अभिकर्ताओ को अपनी टीम में जोड़ कर उन्हें रोजगार में स्थापित किया।
संजय कुमार अरोड़ा की उलेखनीय सेवाओ के लिए उन्हें निगम ने कई बार विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया वही नेशनल फेडरेशन ऑफ इन्शुरन्स फील्ड वर्कर्स ऑफ इंडिया के भी वह अग्रणी सदस्य रहे और पालमपुर शाखा में प्रधान,सचिव व अन्य पदों पर रहते हुए उनकी उल्लेखनीय सेवाओ को स्मरण करते हुए सभी विकास अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य व स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें अहबकामनाये दी। संजय कुमार अरोड़ा विभिन्न सामाजिक संस्थओं से भी जुड़े है और सामाजिक गतिविधयों में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहता है। इस अवसर पर एलआईसी सेवानिवृत्त विकासअधिकारी राजेश्वर सिंह लोहिया,विकास अधिकारी संजीव गोयल,मनोज कुँवर,नानक चंद ठाकुर,संजीव दरोच,राजेश कुमार,आयुष व्यास,प्रतीक बस्सी,मनीष राणा,दीपांकर निशांत,विजय कुमार,संदीप कुमार व रविंदर कुमार इस विदाई समारोह में उपस्थित रहे