नगर परिषद ऊना के पूर्व अध्यक्ष बाबा अमरजोत सिंह ने वीरवार को ऊना शहर की आशा वर्कस को कोविड किट प्रदान की।

नगर परिषद ऊना के पूर्व अध्यक्ष बाबा अमरजोत सिंह ने वीरवार को ऊना शहर की आशा वर्कस को कोविड किट प्रदान की।

0

♦ऊना

Mahesh Gautam
District bureau chief

नगर परिषद ऊना के पूर्व अध्यक्ष बाबा अमरजोत सिंह ने वीरवार को ऊना शहर की आशा वर्कस को कोविड किट प्रदान की

टाऊन हाल ऊना आयोजित सादे कार्यक्रम के दौरान बाबा बेदी ने 8 आशा वर्कर को किट प्रदान की। इस किट में थर्मल स्कैनर, प्लस ऑक्सीमीटर, 2 हैंड सेनटाइजर, फेस शिल्ड और एक बोकस अगजामीनेशन गलवज उपलब्ध है। बाबा अमरजोत सिंह बेदी ने आशा वर्कर लत्ता देवी, सुमन लत्ता, दर्शना, खुशबू, मीना, किरण, पूनम व रीना रानी कोविड सुरक्षा किट प्रदान की।

बाबा अमरजोत सिंह बेदी ने कहा कि ऊना सदर के कांग्रेस विधायक सतपाल सिंह रायजादा द्वारा आशा वर्कर को कोविड सुरक्षा किट देना बढिय़ा कदम है। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर आज के समय में फं्रट लाइन वर्कर के रूप में अपनी भूमिका अदा कर रही है। आशा वर्कर न केवल कोविड मरीजों के घर जाकर हाल-चाल जान रही है, वहीं उनका मनोबल भी बढ़ा रही है। ऐसें में आशा वर्कर की सुरक्षा भी हमारा कर्तव्य है। इस अवसर पर वार्ड नंबर एक से पार्षद सीमा सैणी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता परमजीत सिंह टीनू, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष सुलिंद्र सिंह शिंदू, ज़िला कांग्रेस महासचिव वरुण पुरी, राकेश बब्बा,अभिनव कुमार, राजेश धारी, विनय पुरी, महेश आंगरा, शमनीक पुरी, लविश कपिला, प्रिंस मक्कड, प्रफुल्ल बेदी, मनी सूरी, मुकेश चौधरी, शुभम सैणी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.