2024 के चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ आ सकते हैं पीके

0

नई दिल्ली: प्रशांत किशोर ने मंगलवार को कांग्रेस अधयक्ष सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ बैठक की थी। सोनिया गांधी के वीडियो कॉल के जरिए बैठक में शामिल होने की जानकारी मिल रही है।  बैठक कांग्रेस सांसद राहुल गांधी  के दिल्ली स्थित आवास पर हुई, जिसमें  के सी वेणुगोपाल और हरीश रावत भी शामिल हुए।

सूत्रों का कहना है कि प्रशांत किशोर को अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ जुड़ने का प्रस्ताव दिया गया है। अपनी जमीन को दुरस्त करने के लिए कांग्रेस को अब पीके में ही सहारा नजर आ रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि किशोर कांग्रेस के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति तैयार कर सकते हैं। इन चुनावों में पीके की अब बड़ी भूमिका होगी। बताया जा रहा है कि पार्टी की चुनावी रणनीति  पर चर्चा करने और उसका ब्लूप्रिंट तैयार करने के लिए यह बैठक हुई।

पीके इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ आए थे, उस समय सपा और कांग्रेस के बीच चुनावी गठबंधन हुआ था, लेकिन यह गठबंधन चुनाव नहीं जीत पाई। उस समय कहा गया कि पीके चुनाव में प्रियंका गांधी को चेहरा बनाना चाहते थे लेकिन पार्टी आलाकमान के साथ इस मुद्दे पर बात नहीं बन पाई थी, इसलिए पीके बीच में ही पार्टी से अलग हो गए।
अभी वे अभी पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के राजनीतिक सलाहकार के तौर पर जुड़े हुए हैं और पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं।  हालांकि पहले कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि प्रशांत किशोर ने पंजाब संकट और वहां के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच सुलह कराने को लेकर मंथन कर रहे थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.