ब्रह्मोती में वीरभद्र सिंह की अस्थियों का विसर्जन करेगी ऊना कांग्रेस

ब्रह्मोती में वीरभद्र सिंह की अस्थियों का विसर्जन करेगी ऊना कांग्रेस

0

ब्रह्मोती में वीरभद्र सिंह की अस्थियों का विसर्जन करेगी ऊना कांग्रेस
ऊना।
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की अस्थियों के 72 कलश बनाए गए हैं। हरिद्वार में गंगा के अलावा प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में बहने वाली प्रमुख नदियों में अस्थि विसर्जन किया जाएगा। इसी कड़ी में सदर के विधायक सतपाल रायजादा के नेतृत्व में अस्थि कलश को ब्रह्मोती नदी में विसर्जित किया जाएगा। यह जानकारी जिला कांग्रेस के महासचिव वरुण पुरी ने दी। उन्होंने बताया कि 16 जुलाई को शोक सभा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय कोटला कलां में रखा गया है, जो कि सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5: बजे तक रहेगा। वही 17 जुलाई को अस्थि कलश पराक्रम यात्रा सुबह 11 बजे ब्लॉक कार्यालय से शुरू होगी, जो कि ब्रह्मोती तक जाएगी, जहां पर अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.