आम आदमी पार्टी की हिमाचल के भाजपा व कांग्रेस के नाखुश नेताओं पर पैनी नज़र

पंजाब के बाद हिमाचल की बारी

0

आम आदमी पार्टी की भाजपा-कांग्रेस के बागियों पर पैनी नजर

पंजाब चुनाव से निपटने के बाद आप ने हिमाचल पर फोकस करने की रणनीति बनाई।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की भाजपा और कांग्रेस के कई बागियों पर पैनी नजर है। पंजाब चुनाव से निपटने के बाद पार्टी ने हिमाचल पर फोकस करने की पूरी रणनीति बना ली है। आप के नेता राज्य में दोनों दलों के कई बागियों के संपर्क में हैं। अच्छी छवि के नेताओं को चुनाव लड़ने का ऑफर दिया जा रहा है। पंजाब में अगर आम आदमी पार्टी का मौजूदा विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन रहा तो इसका उत्साह और भी बढ़ जाएगा। ऐसे में आप के नेता प्रदेश में ऐसे स्थापित नेताओं की खोज में है, जो अपने-अपने दलों में तिरस्कृत रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो इनमें कुछ पूर्व मंत्री, कुछ पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों से आम आदमी पार्टी के लोग संपर्क कर चुके हैं। इनमें से कई तो दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल से भी संपर्क कर चुके हैं। हालांकि, अभी हवा का रुख देखकर ही अपना पाला बदलेंगे।

अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की पिछले दिनों चर्चा रही।

हिमाचल में इसलिए ही बदलती है सरकार न कोई भाजपा और न कांग्रेस से खुश डीजीपी आईडी भंडारी ने

आम आदमी पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष एवं पूर्व कहा कि हिमाचल प्रदेश में न तो कोई भाजपा और न ही कांग्रेस से खुश है, इसलिए ही यहां हर पांच साल बाद सरकारें बदलती हैं। दिल्ली के लोगों का आम आदमी पार्टी में भरोसा है, इसलिए अरविंद केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली मुख्यमंत्री बने हैं।

आईडी भंडारी ने बताया कि पंजाब के विधानसभा चुनाव से निपट जाने के बाद हिमाचल प्रदेश में भी कई नेताओं को आप में लिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.