आम आदमी पार्टी के झंडे लगे वाहनों के 5000 से 15000 रुपए तक कटे चालान, RTO मंडी के खिलाफ लोगों में फूटा गुस्सा

0

आज 6 अप्रैल 2022 को मंडी में आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल का रोड शो आयोजित हुआ।

इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पूरे प्रदेश और प्रदेश से बाहर के भी हजारों लोग मंडी का रुख कर रहे थे।

पठानकोट-मंडी राजमार्ग पर मंडी से 8 किलोमीटर पहले ही आरटीओ मंडी ने नाका लगाया हुआ था, जिन भी वाहनों पर आम आदमी पार्टी का झंडा लगा था उनके रोक- रोक कर 5 से ₹15000 के बीच चालान काटे गए।

कुछ लोगों को तो आम आदमी पार्टी का झंडा हटाने के आदेश भी दिए गए। इससे लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा तथा आरटीओ मंडी के खिलाफ विशेष आक्रोश दिखा।

जब कुछ लोगों से पूछा गया की इन चालानों के पीछे क्या उद्देश्य हो सकता है तो उन्होंने कहा कि यह तो सभी लोग जानते हैं कि किसके इशारे पर आरटीओ मंडी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के चालान जबरदस्ती काट रहे थे बिना कोई वजह बताएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.