सरकारों की गलत नीतियों के कारण ही हिमाचल प्रदेश कर्ज में डूबा : आप

0

सरकारों की गलत नीतियों से प्रदेश कर्ज में डूबा : आप

नादौन

हिमाचल प्रदेश के कर्मचारी व पेंशनर्ज को 1 जुलाई, 2021 से 6 फीसदी महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा। इस भुगतान के लिए प्रदेश सरकार 1,000 करोड़ रुपए का कर्ज लेगी।

इस बारे में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार गोल्डी ने कहा कि ये प्रदेश का दुर्भाग्य रहा कि प्रदेश की सत्ता ऐसे राजनीतिक दलों के हाथों में रही, जिन्होंने प्रदेश को कर्ज तले दबाने का ही कार्य किया। पिछली वीरभद्र सरकार ने 19,199 करोड़ का

कर्ज लिया था तथा अब तक जयराम सरकार सितम्बर, 2021 तक 12,600 करोड़ का कर्ज ले लेगी, ऐसे में अब तक प्रदेश 61,544 करोड़ का कर्जदारी हो जाएगा। गोल्डी ने कहा कि अब तक जितनी भी सरकारें प्रदेश भर में सत्तासीन हुई हैं, उन्होंने कैग के बयान का हवाला देते हुए चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अगर यही क्रम जारी रहा तो प्रदेश वर्ष के अंत तक 62,611 करोड़ का कर्जदारी हो जाएगा जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था का डगमगाना लगभग तय है जो कि अति चिंता का विषय है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.