*नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एबीवीपी लोगों को पर्यावरण के प्रति कर रही जागरूक : दलीप कुमार* *सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट एवं विकासार्थ विद्यार्थी मिलकर 20 जुलाई को शिमला जिले में रोपेंगे 10हज़ार पौधे*

0

*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद*
*हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय ईकाई*

*नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एबीवीपी लोगों को पर्यावरण के प्रति कर रही जागरूक : दलीप कुमार*

*सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट एवं विकासार्थ विद्यार्थी मिलकर 20 जुलाई को शिमला जिले में रोपेंगे 10हज़ार पौधे*

सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट एवं विकासार्थ विद्यार्थी (एसएफडी ) वृक्षमित्र अभियान के तहत एकसाथ मिलकर 20 जुलाई को शिमला जिले के 5 चिह्ननित स्थानों (सरोग, चायली, धामी, मेहली, सुन्नी) में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण करेगी | यह जानकारी वृक्षमित्र अभियान के शिमला जिला प्रमुख दलीप कुमार ने दी |

इस अभियान के प्रमुख दलीप कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में विकास की अंधी दौड़ एवं बेतहाशा बढ़ती जनसंख्या के कारण पृथ्वी के संसाधनों पर अत्याधिक भार हो गया है | बढ़ते प्रदूषण एवं वृक्षों की कटान के कारण हमारे पर्यावरण को अत्याधिक हानि हो चुकी है | पृथ्वी के बढ़ते तापमान एवं प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए इस वर्ष सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट एवं विकासार्थ विद्यार्थी प्रकल्प के माध्यम से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सम्पूर्ण भारत वर्ष में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने हेतु 1 करोड वृक्ष लगाएगी | उन्होंने कहा कि *मतस्य पुराण के अनुसार दस कुओं के बराबर एक बावड़ी होती है, दस बावड़ियों के बराबर एक तालाब, दस तालाबों के बराबर एक पुत्र है और दस पुत्रों के बराबर एक वृक्ष होता है* | पर्यावरण के प्रति लोगों को उनकी जिम्मेदारी का आभास करवाने हेतु सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट और विकसार्थ विद्यार्थी *वृक्षमित्र अभियान* के निमित्त समस्त हिमाचल प्रदेश में 1लाख 1हज़ार पौधे रोपित करेगी | दलीप ने कहा कि इसी कड़ी में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शिमला जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, युवक मण्डलों एवं महिला मण्डलों के साथ समझौता ज्ञापन (MOU ) साइन किया है | विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्त्ता इन सभी लोगों के सहयोग से शिमला जिले के 5 चिह्ननित स्थानों पर इन 10 हज़ार पौधों को रोपेंगे तथा उनके संरक्षण का जिम्मा लेंगे | उन्होंने कहा कि लोगों को इस अभियान से जोड़ने एवं उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्त्ता प्रतिदिन नुक्कड़ नाटक *वृक्ष लगाओ,जीवन बचाओ* शिमला शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कर रही है | इस नुक्कड़ नाटक के लेखक व निर्देशक मुनीष शर्मा हैं | इसी कड़ी में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चौड़ा मैदान एवं लालपानी में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया | नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया तथा शिमला के प्रत्येक नागरिक से पर्यावरण संरक्षण हेतु इस पहल में जुड़ने का आह्वान किया |

दलीप ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि पर्यावरण संरक्षण हेतु इस पहल में शिमला जिले के लोग सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट एवं विकसार्थ विद्यार्थी को अपना भरपूर समर्थन देंगे और इस अभियान को सफल बनाएँगे |

 

___
जारीकर्ता:
दलीप कुमार
वृक्षमित्र अभियान प्रमुख एवं विधि विभाग अध्यक्ष एचपीयू इकाई
8278804854

Leave A Reply

Your email address will not be published.