राजकीय अध्यापक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय शर्मा पंचतत्व में विलीन

शान्ति स्वरूप शर्मा जी मारंडा के दामाद थे स्व. अजय शर्मा

0
Advt

राजकीय अध्यापक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय शर्मा पंचतत्व में विलीन

Dr. K.S. Sharma

हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ के वरिष्ठ अजय उपाध्यक्ष शर्मा का हृदयाघात से दुःखद निधन हो गया। वह मात्र 44 वर्ष के थे।

उनका अंतिम संस्कार बनोटू, राजपुर पट्टी के तीर्थस्थल में किया गया जहां उनके सैंकड़ों शुभचिंतक अन्तिन श्रधांजलि देने पहुंचे।

स्व. शर्मा मारंडा देहन निवासी व समाजसेवी श्री शांति स्वरूप शर्मा के दामाद थे।

मृत्यु वाले दिन ही उनके पिता जी का जन्मदिन था जिसे धूमधाम से मनाने का वह पूर्ण प्रबंध करके गए थे मगर ईश्वर को कुछ आए ही मंजूर था।

वह वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अटियाला दाई में इतिहास के प्रवक्ता थे। उनके परिवार में बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और पुत्र-पुत्री हैं।

उनके पिता बैंक से रिटायर्ड अधिकारी हैं। बेटा BSc अंतिम वर्ष का छात्र है तथा बेटी BSc प्रथम वर्ष में।

शिक्षा के साथ-साथ स्व. अजय शर्मा अध्यापक संघ के कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेते थे।

प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक के रूप में उनकी पहली नियुक्ति चंबा जिले के सुंडला स्कूल में हुई।

तत्पश्चात वह वह सलियाणा, सलेहरा चढ़ियार, राजपुर और हटवास में भी कार्यरत रहे।

2015 में वह पदोन्नत होकर प्रवक्ता बने। राजकीय अध्यापक संघ में कई दायित्वों को सफलतापूर्वक निभाने के बाद वह वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने थे।

राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने अजय शर्मा के देहांत पर शोक व्यक्त किया है।

HR Media Group दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करता है। भगवान शोकाकुल परिवार को इस अपूर्णीय क्षति से उबारें तथा दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.