विश्व हिंदू परिषद जिला पालमपुर के बनूरी वार्ड नंबर 14 में आयोजित हुई श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से पूजित “अक्षत कलश यात्रा”!

0

पालमपुर : रंजीत शास्त्री

विश्व हिंदू परिषद जिला पालमपुर के बनूरि वार्ड नंबर 14 में आयोजित हुई श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से पूजित “अक्षत कलश यात्रा”!
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से पूजित “अक्षत कलश यात्रा” दिनाँक – 03, जनवरी 2024 को भुवनेश्वर मन्दिर नगर पालमपुर वार्ड 14, हिमालयन Enclave से शिव मन्दिर हिमालयन Enclave बनूरी, क्रिस चैट स्कूल,
पंचायत घर, राधा कृष्ण हनुमान मन्दिर, मातेड शिव मन्दिर, विश्विद्यालय
राधा कृष्ण मन्दिर, निर्दोष हस्पताल, SDM कार्यालय, पुराना बस अड्डा, नया बस अड्डा पालमपुर, राजपुर चौक, टांडा, पनतेहढ, से होती हुई हिमालयन Enclave में संपन्न हुई। 21 किलोमीटर की यह पदयात्रा संपन्न हुई जिसमें कई राम भक्तों ने भाग लिया। यात्रा में विश्व हिंदू परिषद/राष्ट्रीय स्वयं संघ आरएसएस के खंड एवं प्रखण्ड के सभी स्वयंसेवक और कार्यकर्ता रहे। इस यात्रा में सभी रामभक्तों ने अपनी उपस्थिति आपेक्षित की और यात्रा विश्वविद्यालय के राधा कृष्ण मन्दिर में पहुंची साथ ही वहां पर सामुहिक हनुमान चालीसा हुई।
सभी रामभक्त अपनी प्रेरणा अपनी अस्था, उत्साह व मन से हनुमान चालीसा का पाठ किया।
कलश यात्रा संगठन की रचना के अनुसार नगर पालमपुर वार्ड 14, हिमालयन enclave से शुरू हुई।
इस अभियान के नगर संयोजक श्री कमल जी, पवन सुत कार्यक्रम सह संयोजक, प्रचारक श्री अभिलाष जी इस अभियान के जिला सह संयोजक श्री विजय ठाकुर जी एवम अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद संगठनात्मक जिला पालमपुर, सह-संयोजक अशोक मन्हास जिला पालमपुर और इस अभियान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से पूजित “अक्षत कलश यात्रा” के सह संयोजक एवम हिमाचल प्रान्त विश्व हिन्दू परिषद् सह-प्रान्त प्रचार (मिडिया) प्रसार प्रमुख श्री मंथन शर्मा जी, विहिप अध्यक्ष श्री ओंकार शर्मा जी कार्यक्रम संयोजक, विजय सिंह राणा उपाध्यक्ष विहिप, डिम्पल जी कार्यक्रम सह संयोजक, लज्जा शर्मा जी मातृशक्ति संयोजिका, लता जी सह संयोजिका, बंटी जी बजरंग दल संयोजक, विनोद जी सहमंत्री भवारना, हर्षित जी सह संयोजक, साहिल ठाकुर जी प्रखंड सुरक्षा प्रमुख की उपस्थिति रही।
यात्रा में 900 रामभक्त रहे एवं सभी ने उत्साहवर्धक रूप से यात्रा में भागीदारी सुनिश्चित की।
01 जनवरी 2024 से 15 जनवरी 2024 तक सभी सामाजिक संगठनों, संस्थाओं, महिला समूह, युवा समूह, मठ-मंदिर के सभी कार्यकर्ता हर घर में जाएंगे और मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र भगवान श्री राम का चित्र एवं अयोध्या से पूजित अक्षत प्रसाद के रूप मे देंगे तथा हर गांव हर घर में जाकर निमंत्रण देंगे। 22 जनवरी 2024 के दिन गांवों के मंदिरों में पूजा, आरती, भजन कीर्तन, हनुमान चालीसा और श्रीराम-श्रीराम जय-जय राम का 108 बार सामूहिक पाठ होगा। भुवनेश्वर महादेव मन्दिर में 22 जनवरी को लाइव प्रसारण श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम रहेगा एवं धाम/प्रसाद की व्यवस्था रहेगी, साथ में पूरे क्षेत्र में दिपावली उत्सव मनाया जाएगा। सारे कार्यक्रम को उत्साह से उत्सव के रूप में पूरा समाज मनाएगा। मंदिरों में ही सामूहिक रूप से 11:00 बजे से 1:00 बजे तक एल ई डी द्वारा कार्यक्रम को भी दिखाया जाएगा। सूर्यास्त के बाद हर घर, हर मंदिर सभी पूज्यस्थानों में दीपक जलाएं जाएंगे। दीपावली का वातावरण उसे दिन बनेगा। समाज इसे एक उत्सव के रूप में मनाएगा। श्रीराम मंदिर बनने से समाज में भारी उत्साह है।
हम सबके जीवन में परम सौभाग्य की बात है श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ यात्रा के निमित अयोध्या धाम से पूजित अक्षत समस्त मंडलों में आयोजित हो रही है। उन्होंने बताया की श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ यात्रा के निमित अयोध्या धाम से पूजित अक्षत यात्रा संपूर्ण देव भूमि हिमाचल प्रांत के संगठनात्मक 27 जिलों एवम 123 प्रखंडो तथा 1080 खंडों के 3515 ग्राम पंचायतों में आयोजित हो रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.