राष्ट्रीय कांग्रेस ने सुरेश अवस्थी को सौंपी *ऑल इंडिया राहुल गांधी कांग्रेस कमेटी* के राष्ट्रीय संयुक्त संगठन मंत्री की कमान, अवस्थी ने हिमाचल में कांग्रेस को बहुमत दिलाने का दिलाया विश्वास

0

RAJESH SURYAVANSHI
Editor-in-Chief
HR MEDIA GROUP

सुरेश अवस्थी, प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय मानव कल्याण महासमिति (कांग्रेस), वाइस प्रेज़िडेंट-डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस कमेटी कांगड़ा, राष्ट्रीय सचिव-ऑल इंडिया राहुल गांधी कांग्रेस कमेटी, राष्ट्रीय महासचिव नेशनल राजीव गांधी ब्रिगेड (कांग्रेस), स्टेट ऑर्गनाइज़र-विश्व ब्राह्मण महापरिषद को तत्काल प्रभाव से ऑल इंडिया राहुल गांधी कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय संयुक्त संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है।

यह महत्वपूर्ण नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नवी खान द्वारा की गई है।

इस ख़बर की भनक लगते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है तथा उनका मनोबल ऊंचा हुआ है।

उल्लेखनीय है कि श्री सुरेश अवस्थी जोकि हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की विधानसभा सुलाह के गांव भदरोल तहसील धीरा के निवासी हैं तथा बहुत कम समय में उन्होंने पार्टी को संगठित करने तथा भारी संख्या में नए कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल करवाने का रिकॉर्ड बनाया है।

सुरेश अवस्थी की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, लग्न और मेहनत को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें यह महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अवस्थी को इस ओहदे से नवाज़ते हुए यह आशा व्यक्त की है कि वह अपने पद की गरिमा को बनाये रखते हुए ऑल इंडिया राहुल गांधी कांग्रेस कमेटी की विचारधारा से जुड़े हुए साथियों को संगठित कर उनके व कांग्रेस के हित में कार्य करेंगे और कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत करने का प्रयास करेंगे।

गौरतलब है कि सुरेश अवस्थी ने जिस तेजी से कांग्रेस को संगठित व सुदृढ़ किया है उससे पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने अपनी विशेष पैठ बनाई है तथा उन पर विश्वास जताते हुए पार्टी उन्हें ज़िम्मेदारियों पर ज़िम्मेदारियाँ सौंपती जा रहे हैं।

सुरेश अवस्थी ने हौंसले बुलंद करते हुए कहा कि अब की बार हिमाचल में कांग्रेस की बहुमत की सरकार बनेगी जिसके लिए वह चुनाव में अपनी जान झोंक देंगे। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक कार्यकर्ता भाजपा से मोह भंग करके कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं क्योंकि भाजपा में उन्हें उचित मां-सम्मान नहीं मिल रहा तथा उनकी बेकद्री हो रही है। कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान देती है जिस कारण वे कांग्रेस की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

अवस्थी ने कहा कि उन्होंने आगामी चुनाव बहुमत से जीतने के लिए कमर कस ली है।

उन्होंने राष्टीय अध्यक्ष नबी खान जी को पूरा विश्वास दिलाया है कि वह उनके विश्चास को कभी टूटने नहीं देंगे तथा पार्टी को प्रदेश व राष्ट्र स्तर पर जीत दिलाने के लिये सिर-धड़ की बाज़ी लगाने से भी परहेज़ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनकी मां है जिसका सिर वह कभी झुकने नहीं देंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.