अमेरिका – तीन सितंबर से पहले 24 रूसी राजनयिकों को छोड़ना होगा देश

0

वॉशिंगटन: अमेरिका ने 24 रूसी राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया है। इन सभी को तीन सितंबर तक देश छोड़कर जाना होगा। शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने रूसी राजदूत अनातोली के हवाले से बताया कि लगभग सभी राजनियक अमेरिका छोड़ देंगे क्योंकि अमेरिका ने वीजा जारी करने की प्रक्रियाओं को कड़ा कर दिया है।

वहीं इन राजनयिकों के स्थान पर दूसरे राजनयिकों भी रूसी दूतावास में तैनात नहीं हो सकेंगे क्योंकि अमेरिका से इन्हें वीजा नहीं मिला है। दिसंबर 2020 में अमेरिका और रूस के बीच समझौता हुआ था। इसमें कहा गया था कि रूस के राजनयिक अमेरिका में तीन वर्षों तक रह सकेंगे। जब वीजा की अवधि समाप्त हो जाती है तो लोगों से देश छोड़ने या विस्तार के लिए आवेदन करने की उम्मीद की जाती है। वॉशिंगटन की पत्रिका ‘द नेशनल इंटरेस्ट’ के साथ बातचीत में अनातोली एंतोनोव ने बताया कि, ‘जहां तक हमें पता है, यह नियम किसी और देश पर नहीं लागू होता है।’

इस संदर्भ मेंअमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने अनातोली की टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा कि, ‘रूसियों के लिए वीजा की वैलिडिटी पर तीन साल की सीमा कोई नई बात नहीं है।’ मालूम हो कि इससे पहले अप्रेल में रूसी विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी डिप्लोमेटिक मिशन पर रूसी नागरिकों को हायर करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था। ये रूस के राजनयिकों को अमेरिका से बाहर जाने का आदेश सामने आने के बाद किया गया था।

रूसी विदेश मंत्रालय ने अप्रैल 2021 में अमेरिकी प्रतिबंधों और रूसी राजनयिकों के निष्कासन के जवाब में रूस या तीसरे देशों के नागरिकों को प्रशासनिक और तकनीकी पदों पर भर्ती करने से अमेरिकी राजनयिक मिशनों पर पूरी तरह से बैन लगाने की घोषणा की थी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन ने 15 अप्रैल को चुनावी हस्तक्षेप और साइबर हमले में रूसी भागीदारी को लेकर 10 रूसी राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.