केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले वीरेंद्र कंवर,

खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा

0

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले वीरेंद्र कंवर,

खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा


ऊना

Mahesh Gautam
District bureau chief

ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, खेल तथा युवा सेवाएं मंत्री अनुराग ठाकुर से दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा भी उनके साथ उपस्थित रहे।
वीरेंद्र कंवर ने अनुराग ठाकुर को केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी और हिमाचल प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर को केंद्र सरकार में खेल मंत्री बनाने से राज्य को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा तथा खेलों के लिए प्रदेश में आधारभूत ढांचा सुदृढ़ होगा। चर्चा के दौरान अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं प्रदान करने भरोसा दिलाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.