वरिष्ठ पत्रकार अशोक महाजन को हिमाचल रिपोर्टर मीडिया ग्रुप की भावभीनी श्रद्धांजलि

समस्त प्रेस क्लब सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है

0

वरिष्ठ पत्रकार अशोक महाजन अब हमारे बीच नहीं रहे

अशोक महाजन, वरिष्ट पत्रकार

हिमाचल रिपोर्टर मीडिया ग्रुप की भावभीनी श्रद्धांजलि

ARVIND SHARMA, Senior Correspondent

DHARMSHALA

ARVIND SHARMA

धर्मशाला के वरिष्ठ पत्रकार अशोक महाजन का निधन हो गया। उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ में आज अंतिम सांस ली। 69 वर्षीय अशोक महाजन पिछले करीब एक माह से अस्वस्थ थे और पीजीआई चंडीगढ़ में उनका उपचार चल रहा था। स्वर्गीय महाजन प्रेस क्लब धर्मशाला के विभिन्न पदों पर रहे और मौजूदा समय मे प्रेस क्लब धर्मशाला के वरिष्ठ सलाहकार थे। उनके निधन पर समस्त प्रेस क्लब सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है। प्रेस क्लब धर्मशाला के प्रधान अखिलेश भारती ने कहा कि अशोक महाजन के रूप में पत्रकारिता जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है। वहीं डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति व जिला प्रशासन के समस्त अधिकारियों ने भी अशोक महाजन के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

हिमाचल रिपोर्टर मीडिया ग्रुप के एडिटर इन चीफ राजेश सूर्यवंशी ने पूरे स्टाफ सहित श्री महाजन कि आकस्मिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है तथा दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.