भारत विकास परिषद ने मुख्यमंत्री से की मांग

पालमपुर में लगे गगनचुम्बी तिरंगा झंडा

0

भारत विकास परिषद ने मुख्यमंत्री से की मांग

पालमपुर में लगे गगनचुम्बी तिरंगा झंडा

INDIA REPORTER NEWS
PALAMPUR : MANOJ
भारत विकास परिषद पालमपुर के सदस्यों ने हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पालम्पुर को नगरनिगम का दर्जा देने के लिये नागरिक सम्मान किया और परिषद की ओर से एक पत्र सौंपा गया है जिसमें मांग की गई है कि पालमपुर में राष्ट्रिय गौरव का प्रतीक ऊंचा तिरंगा झंडा भी स्थापित किया जाए।
शाखा पालमपुर अध्यक्ष सुदर्शन वासुदेवा के नेतृत्व में परिषद के क्षेत्रीय मंत्री सम्पर्क मनोज रत्न, हिमाचल पश्चिम प्रान्त अध्यक्ष कमल सूद व् अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री महोदय को भारत विकास परिषद का कैलेंडर भेंट किया और अशोक चक्र विजेता अमर शहीद मेजर सुधीर वालिया जी की प्रतिमा लगाने की लंबे समय की मांग पूर्ण करने के लिये सरकार का आभार व्यक्त किया। भारत विकास परिषद लम्बे अरसे से शहीद की प्रतिमा लगवाने के लिए प्रयासरत थी और इस बारे में सरकार से पहले आग्रह किया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.