भारत विकास परिषद ने उच्च शिक्षा में अध्ययनरत कन्याओं को दी आर्थिक मदद

0
GOPAL EMPORIUM

भारत विकास परिषद ने उच्च शिक्षा में अध्ययनरत कन्याओं को दी आर्थिक मदद
पालमपुर

रजित चित्रा

भारत विकास परिषद पालमपुर शाखा द्वारा उच्च शिक्ष में अध्ययनरत 11 जरूरतमंद कन्याओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई गयी। सभी कन्याओं को 5100-5100 रुपये के चेक भेंट किये गए।

कार्यक्रम के बारे में शाखा अध्यक्ष नरेंद्र दीक्षित ने जानकारी दी कि पालमपुर शाखा द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर उच्च शिक्षा में अध्ययनरत 75 जरूरतमंद कन्याओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

इसी क्रम में आज 11 ऐसी जरूरतमंद कन्याओं को यह आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई गयी ताकि उनकी शिक्षा सुचारु रूप से जारी रहे।
प्रान्त सेवा प्रमुख सुदर्शन वासुदेवा ने बताया कि पालमपुर में शीघ्र ही उनकी संस्था निःशुल्क सिलाई सेंटर शुरू करने जा रही है जिसके लिए 6 महीने तक प्रशिक्षण दिया जायेगा।

इस दौरान क्षेत्रीय सचिव सम्पर्क मनोज रत्न, प्रान्त संरक्षक जितेंद्र बंटा, शाखा महिला एवं बाल विकास संयोजिका सुषमा रत्न, शाखा महिला सम्पर्क प्रमुख शीला गुप्ता, सिलाई सेंटर इंचार्ज निशा दीक्षित और शाखा महिला सेवा प्रमुख निशि वासुदेवा भी उपस्थित रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.