कलुण्ड में प्रदेश भट्ट ब्राह्मण महासभा की प्रथम बैठक Hotel Jay में

0
पालमपुर
Vijay Kumar
शुक्रवार को  प्रदेश भट्ट  ब्राह्मण महासंघ की प्रथम महासभा जय होटल कलूण्ड नगरी में  जगदीश चन्द लंगा सेवानितृत उपनिदेशक शिक्षा विभाग  की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।
इस महासभा के प्रदेश के दूर दराज क्षेत्रों के भी लोगों ने सक्रिय भाग लिया। महासभा के मुख्य उद्देश्य सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक , शैक्षणिक एवं  सनातन के उत्थान पर आधारित है।
महासभा में समुदाय के विभिन्न मुद्दों पर खुल कर चर्चा की गई जिसमें सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
विस्तृत मंथन के उपरान्त महासभा के निम्नलिखित प्रदेश कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया ।
विजय भट्ट बन्दला को  प्रदेश अध्यक्ष , मदन भरमौरी  जसूर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष , उत्तम चन्द जिया को उपाध्यक्ष, महेन्द्र पाल कुसमल  को महासचिव ,  नरोत्तम चन्द्र बैजनाथ को  कोषाध्यक्ष , अंजना  भट्ट बल्ला को  लेखाकार  चुने गए। ओम प्रकाश भट्ट को मुख्य सलाहकार ,  ज्ञान चंद भट्ट को  कार्मिक सलाहकार  डाक्टर राजेश भट्ट को  युवा मुख्य  सलाहकार  चुना गया।
शेष पदाधिकारियों के चयन का कार्य प्रदेश कार्यकारिणी को आम सभा में अधिकृत  कर दिया है.

Leave A Reply