लोकतंत्र पर छाए बादलों को हटा कर रहूंगा : भुवनेश सूद, राज्य संयोजक, अखिल हिन्द फारवर्ड ब्लाक, हिमाचल प्रदेश

1

RAJESH SURYAVANSHI
Editor-in-Chief
HR MEDIA GROUP

अखिल हिन्द फारवर्ड ब्लाक, हिमाचल प्रदेश

अखिल हिन्द फारवर्ड ब्लाक, हिमाचल प्रदेश की बैठक आज दिनांक 16 फरवरी 2022 को पालमपुर में श्री भुवनेश सूद, राज्य संयोजक की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें वर्तमान राजनैतिक व्यवस्था और भारतीय लोकतंत्र पर छाए बादलों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई और व्यवस्था परिवर्तन के लिए और प्रजातंत्र को बचाने के लिए निम्नलिखित निर्णय लिए गये:

1. अखिल हिन्द फारवर्ड ब्लाक, हिमाचल प्रदेश देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए और संविधान की पालना के लिए हर संभव कोशिश करेगा और इसे जन आन्दोलन बनाएगा। उम्मीदवारों का चुनाव दलगत न होकर जनगत किया जाएगा। उम्मीदवारों का चुनाव स्थानीय जनता स्वयं करेगी।

2. हिमाचल प्रदेश विधान सभा के लिए 2022 में होने वाले चुनाव में फारवर्ड ब्लाक प्रत्येक चुनाव क्षेत्र में अपने उम्मीदवार खडा करेगा।

3. इस पार्टी के उम्मीदवर बिना वेतन और पैशन के काम करेंगे और केवल कुछेक आवश्यक सुविधाओं के अलावा एक साधारण नागरिक को मिल रही सुविधाएं ही लेंगें। इस दल को कोई भी विधायक और सांसद दो वार चुनाव जीतने के बाद ही पैंशन का हकदार होगा।

4. सभी जातियों और धर्मों को एक सूत्र में पिरो कर देश में भाई चारा बढाना, सभी वर्गो का सम्मान करना और जाति विहीन समाज की रचना की जाएगी।

5. पार्टी अनुशासन को प्राथमिकता देगी और भ्रष्टाचार को पूरी तरह से उन्मूलन करेगी।

6. यह पार्टी न्यायपालिका चुनाव आयोग, जांच संस्थाओं और स्वायत संस्थाओं को राजनैतिक प्रभाव और दबाव से मुक्त करवाएगी।

7. परिवारवाद, भाई-भतीजावाद पर अंकुश लगाएगी।

8. देश में हो रहे अन्याय, भेदभाव, पक्षपात, शोषण और अव्यवस्था को समाप्त किया जाएगा 9. बैठक में अस्थाई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें निम्नलिखित पदाधकारी चुने

गये

(1) श्री जे जे सिंह

प्रदेशाध्यक्ष

(2) श्री ओम प्रकाश शर्मा संयोजक्र, आजाद हिंद कान्ति सेना

(3) श्री हेत राम शर्मा प्रभारी मंडी जोन

(4) श्री जगजीत सिंह चौधरी, प्रभारी, कांगडा जोन

(5) श्री बालक राम शर्मा, प्रभारी शिमला जोन

(6) श्री जय कुमार

प्रभारी, हमीरपुर जोन

Leave A Reply

Your email address will not be published.