भारतीय जनता पार्टी शासन में विकास देख घबराया विपक्ष : भाजपा 

पालमपुर में विकास की नई गाथा लिखी गयी है

0

भारतीय जनता पार्टी शासन में विकास देख घबराया विपक्ष : भाजपा 

INDIA REPORTER NEWS
PALAMPUR : B.K. SOOD
SENIOR EDITOR
भारतीय जनता पार्टी सत्ता को सेवाभाव से देखती है और जब-जब प्रदेश की जनता ने आशीर्वाद दिया है तब-तब प्रदेश में और पालमपुर में विकास की नई गाथा लिखी गयी है।
ये बात प्रदेश भाजपा आई टी सह-संयोजक एवं कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र आईटी संयोजक मनोज रत्न, जिला भाजपा सह-मीडिया प्रभारी संजय वालिया व् मंडल पालमपुर मीडिया प्रभारी अमर सिंह ने यहां जारी एक वक्तव्य में कही है।
भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दो दिवसीय पालमपुर दौरे के दौरान करीब 46 करोड़ राशि की योजनाओं के शिलान्यास अथवा लोकार्पण सम्पन्न हुए और इन समस्त योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है, इससे विपक्षी पार्टी कांग्रेस में खलबली है और उसके नेता भारतीय जनता पार्टी के विकास के अजेंडे से घबरा गए हैं, तभी वे भाजपा के शीर्ष नेताओं पर निराधार आरोप लगा रहे हैं।
भाजपा नेताओं ने कोंग्रेसी मित्रों से पूछा कि वे पालमपुर की जनता को ये बताएं कि क्या कारण था जो उन्होंने पालमपुर नगरपरिषद को सत्तर वर्षों तक दो नालों के बीच ही बांधे रखा और इस शहर के विकास में रोड़ा बने रहे। वर्षों तक नगरपरिषद पर एकाधिकार कांग्रेस का रहा और एक इंच विस्तार न कर पाना उनकी अक्षमता का उदाहरण है। पालमपुर में समयनुसार बढ़ते हुए ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए  आवश्यकतानुसार पार्किंग नहीं बन पायी तो इसके लिए कांग्रेस और उसके नेता ही जिम्मेवार हैं।
उन्होंने कहा कि वर्षों तक शहीद मेजर सुधीर वालिया जी के परिजन उनकी प्रतिमा पालमपुर में लगाने की मांग करते रहे जिसे कांग्रेस शासन में दरकिनार किया गया। ये सौभाग्य भी प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं भाजपा सरकार को ही मिला कि पालमपुर में अशोक चक्र विजेता मेजर सुधीर वालिया जी की भव्य प्रतिमा आज पालमपुर में स्थापित हो पाई। इसी प्रकार भाजपा नेताओं के प्रयासों से नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की आदमकद नई प्रतिमा और प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण किया गया जिसके लिए  जनता प्रदेश सरकार की आभारी रहेगी।
भाजपा समाज के  सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है इसी का प्रमाण है कि स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा लगाने का आग्रह किया था जिसे मुख्यमंत्री महोदय ने हाल ही में पालमपुर प्रवास के दौरान स्वीकृति दे दी है। अगले कुछ दिनों में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा भी पालमपुर में लगेगी जिससे यहां के निवासियों की यह मांग भी जल्द पूरी हो जाएगी।
भाजपा नेताओं का कहना है कि नगरनिगम बनने के बाद पालमपुर के सभी वार्डों में विकास प्रक्रिया को गति प्रदान की जा रही है, नगरनिगम आयुक्त प्रत्येक वार्ड का दौरा कर चुके हैं और लोगों को नगरनिगम क्षेत्र के अंतर्गत चल रही योजनाओं की जानकारी स्थानीय लोगों से साँझा कर रहे हैं। प्राथमिकता के आधार पर सड़कों व् नालियों के सुधारीकरण, बिजली-पानी की सुचारु व्यवस्था, स्वर्णजयंती पार्क बनाने का कार्य किया जा रहा है।
आने वाले समय में नगरनिगम क्षेत्र के हरेक वार्ड में स्वर्ण जयंती पार्क बनाने का प्रयास किया जा रहा है। शहर में पार्किंग निर्माण के लिए स्थल चिन्हित करके इसका खाका तैयार किया जा रहा है। यातायात व्यवस्था सुचारु हो इसके लिए भी मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि जनता अब कांग्रेस की सच्चाई जान चुकी है और विपक्ष के बहकाबे में नहीं आएगी। जनता वर्षों तक पालमपुर शहर से हो रहे अन्याय के लिए कांग्रेस को अवश्य जबाब देगी और भारतीय जनता पार्टी के विकास के अजेंडे पर ही मोहर लगाएगी और नगरनिगम चुनावों में पूर्ण बहुमत से भाजपा को विजय दिलाएगी, ताकि यहां के विकास का पहिया निरंतर आगे बढ़ता रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.