पूर्व विधायक को थप्पड़ मारने वाले का भाजपा से कोई सरोकार नही : कपूर
कहा कांग्रेस झूठे षडयंत्र रच कर भाजपा को बदनाम करने की कोशिश कर रही है-
बीके सूद मुख्य संपादक

Chief editor
पालमपुर, प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ झूठी साजिश रचकर बदनाम करने की कांग्रेस की मंशा कभी पूरी नही होगी। सुलह में पूर्व विद्यायक जगजीवन पाल थप्पड़ प्रकरण की भाजपा निंदा करती है तथा इसकी जांच भी हो रही है, लेकिन जिस व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है। उससे भाजपा या सुलह के भाजपा नेता का कोई भी सरोकार नही है। यह बात भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने मंगलबार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिना मामले की सच्चाई जाने जनता में जाकर इस प्रकरण का सहारा लेकर भाजपा को बदनाम करने की झूठी कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा प्रदेश में जयराम ठाकुर की सरकार के खिलाफ कहने को कुछ न होने के कारण कांग्रेस पार्टी झठ का सहारा लेकर पार्टी को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है। कपूर ने कहा कि सुलह हल्के में विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार द्वारा किये जा रहे विकास से पूर्व विधायक बौखला गए है और झूठी सहानुभूति के लिए इस तरह के ड्रामे रच रहे है। उन्होंने कहा कि शिमला में राहुल गांधी के दौरे के दौरान कांग्रेस की विधायक आशा कुमारी ने जब ऑन ड्यूटी महिला कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ा था तब कांग्रेस ने क्यों नही प्रदर्शन किया। वहीं जब विक्रमादित्य युंका के अध्यक्ष बने तो कांग्रेस के जलूस में जा रहे कुछ कार्यकर्ताओं ने शिमला मर भाजपा के कार्यालय में तैनात एक कर्मी के बच्चे को पत्थर मार कर उसकी आंख फौड़ दी थी तब कांग्रेस ने क्या कार्रवाई की। उन्होंने कहा पूरे प्रदेश में इनके नेताओं के पास बोलने को कुछ नही है, इसलिए बीते कल कांग्रेस की सारी प्रदेश की टीम सुलह हल्के में आ कर खोई हुई राजनीतिक जमीन की तलाश में आ गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार द्वारा पूरे विश्व जिस तरह कोविड टीकाकरण अभियान को अंजाम दिया है, जिसका सीधा प्रमाण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की पीठ थपथपा कर दे दिया है। प्रधानमंत्री द्वारा पूरे देश मे ही नही पूरे विश्व मे कोविड पर किये गए प्रबन्धों पर हिमाचल को पहला नम्बर देना हिमाचल के हर नागरिक के लिए गौरव का विषय है। जबकि जब देश के साथ प्रदेश कोविड से जूझ रहा था तब भी कांग्रेस को जनता की सेवा करने के बजाए भाजपा के खिलाफ राजनीतिक मुद्दों की ही तलाश रहती थी। उन्होंने कहा कि अच्छा होता पूर्व विधायक जगजीवन पाल सुलह के रड़ा की पँचायत के पँचायत घर के भूमि पूजन के समय आकर कार्यक्रम में शरीक होते न कि विकास के कार्य मे रोड़ा अटकाने की मंशा से धरना देते और इस तरह विघ्न डाल कर ऐसी परिस्थितियों को उत्पन्न करते।
