भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मोदी ने दिया पांच राज्यों में जीत का मंत्र, सेवा को बताया सबसे बड़ी

0

 

Bksood chief editor

Bksood chief editor

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मोदी ने दिया पांच राज्यों में जीत का मंत्र, सेवा को बताया सबसे बड़ी पूजा।

रविवार को हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पांच राज्यों में आगामी चुनाव को लेकर मंत्र दिए। पीएम ने कहा कि पार्टी को सामान्य आदमी के विश्वास का सेतु बनना चाहिए। उन्होंने जनता की सेवा को सबसे बड़ी पूजा बताया। विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर परोक्ष निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा किसी परिवार पर केंद्रित पार्टी नहीं है। सेवा, संकल्प व समर्पण इसके मूल्य

बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि  पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन संबोधन में प्रधानमंत्री ने आने वाले समय में भाजपा की कार्यनीति को बनाने के लिए एक बड़ा मंत्र सभी कार्यकर्ताओं को दिया। पीएम ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को सामान्य आदमी के मन के विश्वास का सेतु बनना चाहिए। हम मेहनत व जनता की सेवा से आगे बढ़े हैं। दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हुई बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा ने आज केंद्र में जो स्थान पाया है, उसका बहुत बड़ा कारण है कि वह हमेशा आम आदमी से जुड़ी रही है।

राजेश सूर्यवंशी एडिटर इन चीफ

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.