शाम 5:00 बजे थम जाएगा चुनावी शोर

7 अप्रैल को चुनाव के बाद उसी दिन निकल जाएंगे नतीजे

0

bksood :senior executive editor

हिमाचल प्रदेश के चार नगर नगमों, छह नगर पंचायतों और कुछ पंचायतों में सोमवार शाम करीब पांच बजे से प्रचार थम जाएगा। राज्य चुनाव आयोग सोमवार और मंगलवार को चुनाव सामग्री के साथ पोलिंग पार्टियों को रवाना कर देगा। 7 अप्रैल को सुबह 8बजे से दोपहर बाद 4 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद एक घंटे का समय कोरोना संक्रमित मतदाताओं के लिए रखा गया है। इसके बाद मतगणना होगी और इसके तत्काल बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

दूसरी ओर, चुनाव आयोग ने मतदान और मतगणना के समय कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। रोड शो और चुनावी सभाओं का सिलसिला थमने के बाद राजनीतिक दलों के नेता, प्रत्याशी और कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रचार में जुट जाएंगे।

प्रदेश में चार नगर निगमों, छह नगर पंचायतों के पार्षदों और 128 पंचायत प्रधान के पद के लिए चुनाव कराए जाने हैं। राज्य चुनाव अधिकारी संजीव महाजन ने कहा कि 5 अप्रैल को शाम 4 बजे के बाद चुनाव प्रचार थम जाएगा। पोलिंग पार्टियां 5 और 6 अप्रैल को मतदान कराने के लिए रवाना कर दी जाएंगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.