हिमाचल में बढ़ रहा है सर्दी का प्रकोप

0

बी के सूद मुख्य संपादक

Bksood
Chief editor

हिमाचल प्रदेश में हर दिन तापमान में गिरावट बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि बुधवार की रात प्रदेश में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। इस वर्ष राजधानी शिमला में रात का तापमान पहली बार माइनस में पहुंचा है और -0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यही नहीं, प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान जहां माइनस में पहंुच गया है, वहीं कुछ स्थानों पर पारा जमाव बिंदू के समीप दर्ज किया गया। राजधानी शिमला में बुधवार रात माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सीजन की सबसे ठंडी रात रही। शिमला के अलावा लाहुल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, मंडी और सोलन जिलों में भी पारा शून्य से नीचे चला गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले 24 घंटों के दौरान पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। 18, 19 व 20 दिसंबर को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार लाहुल-स्पीति जिला का मुख्यालय केलांग राज्य में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान -7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.