चंडीगढ़ से गायब हुईं 4 लड़कियां

मामला सेक्टर-39 के थाना एरिया का है।

0

चंडीगढ़:- केवल कृष्ण शर्मा सीनियर जर्नलिस्ट

Kewal krishan

चंडीगढ़ से गायब हुईं 4 लड़कियां

मामला सेक्टर-39 के थाना एरिया का है। बीते सोमवार को जब इनके परिजनों ने काफी देर तक नहीं देखा तो पहले तो आसपास ढूंढा। जब कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो थाने में इसकी सूचना दी।

चंडीगढ़ से गायब हुईं 4 लड़कियां पुलिस को दिल्ली से मिलीं। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें बरामद कर उनके अभिभावकों को सौंप दिया है। लड़कियां बिलुकल ठीक हैं और बस के माध्यम से दिल्ली तक पहुंचीं थीं। लेकिन पुलिस जांच में जुटी है कि क्या ये चारों खुद वहां पहुंचीं या इन्हें वहां कोई लेकर गया है।

मामला सेक्टर-39 के थाना एरिया का है। बीते सोमवार को जब इनके परिजनों ने काफी देर तक नहीं देखा तो पहले तो आसपास ढूंढा। जब कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो थाने में इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर हर पहलु से जांच शुरू कर दी।

इसके बाद थाना-39 के प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार की देखरेख में एक टीम गठित की गई जिसमें एक महिला कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल जगजिंदर सिह और कांस्टेबल संजय कुमार शामिल थे। तलाश के दौरान पुलिस ने खुफिया तंत्र के जरिए लड़कियों को दिल्ली ट्रेस किया। इसके बाद पुलिस टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई और मौके पर पहुंचकर चारो लड़कियों को बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस द्वारा तत्परता से काम लेने व जांच करने पर लड़कियां किसी गैर जिम्मेदार या अवांछित तत्वों के हाथ पड़ने से बच गई।

पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही पर सभी लोग प्रसन्न है तथा पुलिस की प्रशंसा कर रहे हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.