स्वाभिमान पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अंग्रेजों के जमाने के कानूनों को रद्द करने के बारे में दिया गया ज्ञापन

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलदेव राज सूद ने प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री से कानूनों को रद्द करने का किया अनुरोध

0

BK Sood chief editor

क्षापन
सेवा में,
माननीय प्रधानमंत्री महोदय
भारत सरकार नई-दिल्ली
द्वारा:-उपमंडल अधिकारी (नागरिक) पालमपुर जिला कांगड़ा (हि:प्र)
बिषय:- अंग्रेजों द्वारा बनाऐ गऐ हजारों काले कानूनों को हटाने के लिए क्षापन ।
आदरणीय महोदय,
नमस्कार।
स्वाभिमान पार्टी आपसे अनुरोध करती है कि 73 बर्षों की आजादी के बाद भी अंग्रेजों द्वारा भारत की जनता को लूटने तथा गुलाम बनाऐ रखने के लिए बनाऐ गए हजारों कानूनों को आज भी देश की जनता झेल रही है,जो सरासर गलत तथा लोकतंत्र के विरोध में है। इन कानूनों को हटाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने 101जन हित याचिकाएं दाखिल की हैं,मुख्य समाज सेवी पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ भी इन काले कानूनों को हटाने की मांग कर रहे हैं। स्वाभिमान पार्टी उनका हार्दिक समर्थन करती है। हम आपका आभार व्यक्त करते हैं कि आपने धारा 370,35ऐ,तीन तालाक जैसे कानूनो को हटा कर देश की जनता को राहत दी है। हम आपसे निवेदन करते हैं कि सम्पत्ति पर वालात कब्जे, महिलाओं से ब्लात्कार,राजद्रोह, 138नेगेसिएवल इन्सरूमैन्ट,सूट फार रिकवरी जैसे हजारों कानूनों की पेचीदगियों के कारण लोग न्यायालयों में भटकते रहते हैं परन्तु उन्हें न्याय नहीं मिलता।अतः स्वाभिमान पार्टी आपसे मांग करती है कि अंग्रेजों के कानूनों को हटा कर भारत की न्याय प्रणाली को सरल तथा पारदर्शी बनाया जाए।
धन्यवाद
निवेदक:-
बलदेव राज सूद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डॉ स्वरूप सिंह राणा प्रदेश मंत्री, रमेश भाऊ जिला अध्यक्ष कांगड़ा,डॉ एसडी सांख्यन जिला उपाध्यक्ष, सिकंदर कुमार जिला महामंत्री,जगजीत सिंह कटोच पालमपुर उपमंडल अध्यक्ष, वालमुन्दक पालमपुर मंडल अध्यक्ष, धर्म सिंह कपूर बैजनाथ मंडल अध्यक्ष

Leave A Reply

Your email address will not be published.