सीमा विवाद: गृहमंत्री की दखल के बाद सुलझेगा मामला

0

नई दिल्ली: असम-मिजोरम विवाद सुलझाने के लिए गृहमंत्रालय लगातार नजर बनाए हुए है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। अमित शाह ने रविवार को दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की अपील की है।  उन्होंने मिजोरम के लोगों से अपील की है कि स्थिति को किसी भी तरह बिगड़ने न दें। ऐसे में अब दोनों राज्यों के बीच शांति बहाली की उम्मीदें की जा रही हैं।

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने ट्विटर पर कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री और असम के मुख्यमंत्री के साथ टेलीफोन पर हुई चर्चा के अनुसार, हम मिजोरम-असम सीमा मुद्दे को सार्थक बातचीत के जरिए सुलझाने पर सहमत हुए हैं.”

Leave A Reply

Your email address will not be published.