बसपा देगी भाजपा और कांग्रेस को टक्कर : डॉ. करीमपुरी
बसपा देगी भाजपा और कांग्रेस को टक्कर : डॉ. करीमपुरी
बसपा देगी भाजपा और कांग्रेस को टक्कर : डॉ. करीमपुरी

District bureau chief
बहुजन समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रभारी डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने बसपा कार्यालय उना में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बसपा शीघ्र ही प्रदेश के सभी जिलों की कार्यकर्ता बैठक करने के बाद प्रदेश में बड़े प्रोग्राम करेगी जिसमें कई नये लोगों की एंट्री होगी। बसपा 2022 के आम विधानसभा चुनावों में सभी वार्गों को ध्यान में रखते हुए जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी के पैट्रन पर संगठन में जिम्मेदारी देगी और इसी आधार पर विधानसभा चुनावों में टिकटों का भी आवंटन होगा।
बसपा हिमाचल प्रदेश के पिछड़े वर्ग के लोगों को भी की पार्टी में पूरा मान सम्मान देती है प्रदेश की सरकारें इनके साथ धोखा करती आई हैं, लेकिन बहुजन समाज पार्टी की नीति ऐसी नहीं है। हमारी पार्टी जिस प्रकार संगठन में ओ. बी. सी. को विशेष दर्जा देती है, ठीक उसी तरह से इस वर्ग का ध्यान टिकट आवंटन में भी रखा जायेगा और हिमाचल में अगर बसपा की सरकार बनती है तो ओ. बी. सी. का पूरा कोटा लागू किया जायेगा। प्रभारी करीमपुरी ने आगे कहा कि बसपा शीघ्र ही भाईचारा बनाओ अभियान चलायेगी जिसके तहत सर्व समाज के लोगों को जोड़ते हुए साहब कांशी राम के नारे जाति तोड़ो समाज जोड़ो को पूरा करेंगे।