जयराम जी, यह बजट नही आसान, बस इतना समझ लीजिए, एक आग का दरिया है और डूब के जाना है, चुनावी वर्ष में पेश किया जा रहा Chief Minister Jairam Thakur का यह वार्षिक बजट लोक लुभावन होगा। राज्य सरकार पहले से ही कर्ज की करीब 70 हजार करोड़ रुपये की सीमा को छूने जा रही है।

1

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की सोमवार को होने जा रही बैठक के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नई दिल्ली जाएंगे।

वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट को अंतिम रूप देने से पहले सीएम जयराम ठाकुर केंद्रीय मंत्रालयों से केंद्र से वित्त पोषित योजनाओं पर स्थिति साफ करेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्रियों के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी भेंट कर सकते हैं। उनसे संगठन के मसलों पर भी मंत्रणा कर सकते हैं।

सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। करीब एक बजे बैठक खत्म होने की संभावना है। इसके बाद मुख्यमंत्री राज्य सचिवालय में कनाडा के काउंसेल जनरल से मिलेंगे। तीन बजे वह शिमला से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

23 मार्च से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री चार मार्च को अपने कार्यकाल का पांचवां बजट पेश करेंगे।

चुनावी वर्ष में पेश किया जा रहा यह वार्षिक बजट स्वाभाविक रूप से लोकलुभावन होगा। राज्य सरकार पहले से ही कर्ज की करीब 70 हजार करोड़ रुपये की सीमा को छूने जा रही है। इस साल केंद्र से मिलने वाली कई तरह की आर्थिक मदद में भी कटौती की जा रही है।

मसलन जीएसटी प्रतिपूर्ति को जून 2022 के बाद बंद किया जा रहा हैै। राजस्व घाटा अनुदान और अन्य तरह की मदद मिलना भी बंद होने जा रही है। ऐसे में सरकार को वित्तीय प्रबंधन करने में स्वाभाविक रूप से परेशानी आएगी।

मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्रियों से हिमाचल प्रदेश के लिए उदार आर्थिक मदद भेजने का मामला उठाएंगे।

J P Badda से भी मिल सकते हैं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।

Leave A Reply

Your email address will not be published.